MENU

Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए Solutions

Question - 1 : - संसद की तस्वीर के जरिए कलाकार क्या कहने का प्रयास कर रहा है? 

Answer - 1 : -

इस तस्वीर के द्वारा कलाकार यह कहने का प्रयास कर रहा है कि-
1. सभी व्यक्तियों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से संसद तक पहुँचने का अधिकार प्राप्त है। 
2. प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, हिंदू या मुसलिम या सिख या ईसाई हो सबको निर्वाचित होकर संसद में पहुँचने का अधिकार है। 
3. देश का प्रत्येक नागरिक निर्णय प्रक्रिया में शामिल है। 

Question - 2 : - सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए। 

Answer - 2 : -

सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों –
1. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है। 
2. इससे सभी वयस्क नागरिक निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। 
3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती है। 

Question - 3 : - क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा-आपकी राय में इस बात से कोई फर्क पड़ता है या नहीं? चर्चा कीजिए

Answer - 3 : -

क्लास मॉनीटर का चुनाव
1. क्लॉस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा न करके विद्यार्थियों द्वारा किया जाना लोकतांत्रिक होगा। 
2. जिस मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थी करेंगे। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग भी करेंगे, क्योंकि वह उनका अपना चुना हुआ प्रतिनिधि है।। 
3. जिस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाएगा। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग नहीं करेंगे, क्योंकि विद्यार्थियों को लगेगा कि वह उनका अपना प्रतिनिधि नहीं है यह चुनाव उनकी पसंद का नहीं है। 

Question - 4 : - विधायक (एमएलए) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है-इस बात को समझाने के लिए ‘निर्वाचन क्षेत्र’ और ‘प्रतिनिधित्व’ शब्दों का प्रयोग करें। 

Answer - 4 : -

विधायक ( एम.एल.ए.)
1. विधान सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है। 
2. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि निर्वाचित होता है। यह निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक (एम.एल.ए.) कहलाता है। 
3. एम.एल.ए. (मेंबर ऑफ लेजिस्टलेटिव असेंबली) का चुनाव जनता द्वारा पाँच वर्षों के लिए किया जाता है। 

Question - 5 : - राज्य विधानसभा संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है-इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। 

Answer - 5 : -

अंतर
1. राज्य विधानसभा चुने हुए विधायकों (एम.एल.ए.) के समूह से बनती है, जबकि संसद (लोक सभा) सांसदों (एम. पी.) के समूह से बनती है। 
2. सांसद के (एम.पी.) पूरे देश से चुनकर आते हैं, जबकि राज्य विधानसभा के सदस्य उसी विशेष राज्य से चुनकर आते हैं जिस राज्य की विधानसभा है। 

Question - 6 : -
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन से काम राज्य सरकार के हैं? और कौन से केंद्र सरकार के हैं? 
(क) चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध रखा जाएगा।
(ख) मध्य प्रदेश में बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जाएगा।
(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
(घ) 1000 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा।

Answer - 6 : -

(क) केंद्र सरकार
(ख) राज्य सरकार
(ग) केंद्र सरकार
(घ) केंद्र सरकार

Question - 7 : - निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें 
 सार्वभौमिक वयस्क मताधिकारः विधायकों, प्रतिनिधियों: प्रत्यक्ष रूप से हमारे समय में लोकतांत्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र में लोग …………… हिस्सेदारी नहीं करते, बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने ………………….. को चुनते हैं। ये ………………पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता जो अपने लोगों को ………………… न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।

Answer - 7 : -

(i) प्रत्यक्ष रूप से
(ii) प्रतिनिधियों
(iii) विधायक
(iv) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

Question - 8 : - आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, जीवनभर के लिए नहीं? 

Answer - 8 : -

निर्वाचित प्रतिनिधियों का चुनाव निश्चित समय के लिए
1. जीवन भर के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव उन्हें निरकुंश बना सकता है। 
2. निश्चित अवधि के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव लोगों को यह जाँचने, परखने का मौका देता है कि उनका प्रतिनिधि उनके हितों का ध्यान रखता है या नहीं। 
3. निश्चित अवधि के चुनाव से प्रतिनिधियों को इस बात का भय रहता है कि यदि उन्होंने जनता के हितों के लिए काम नहीं किया तो अगली योजना में उन्हें हटाया भी जा सकता है। 

Question - 9 : - आप यह पढ़ चुके हैं कि सरकार की कार्रवाइयों पर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करने के लिए लोग केवल चुनावों का ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि वे दूसरे रास्ते भी अख्तियार करते हैं। क्या आप छोटे से नाटक के जरिए इस तरह के तीन तरीके बता सकते हैं? 

Answer - 9 : -

विद्यार्थी, नाटक स्वयं आयोजित करें। नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं-
1. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जलूस निकालने या नुक्कड़ नाटकों या सार्वजनिक सभाओं के नाटक का मंचन कर सकता है। 
2. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अखबार में लेख लिखने का मंचन कर सकता है। 
3. विद्यार्थियों का एक समूह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नाटक का मंचन कर सकता है। 

Question - 10 : - नीचे दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें 

Answer - 10 : -

नोट : 1984 में असम और पंजाब में लोक सभा चुनाव नहीं हुए थे।
स्रोत : www.eci.gov.in

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×