MENU

Chapter 6 ऊतक Solutions

Question - 1 : -
ऊतक क्या है ?

Answer - 1 : -

कोशिकाओं का ऐसा समूह जो बनावट व कार्य में समान होता है, एक ही तरह के कार्य को सम्पन्न करता है ऊतक कहलाता है।

Question - 2 : -
बहुकोशिकीय जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है ?

Answer - 2 : -

बहुकोशिकीय जीवों में लाखों कोशिकाएँ होतं. हैं। इनमें से अधिकतर कुछ ही कार्यों को सम्पन्न करने के लिए होती हैं। प्रत्येक विशेष कार्य कोशिकाओं के विभिन्न समूहों द्वारा किया जाता है। बहुकोशिक जीवों में श्रम विभाजन होता है। शरीर के अन्दर ऐसी कोशिकाएँ जो एक तरह के कार्य को सम्पन्न करने में दक्ष होती हैं, सदैव एक ही समूह में रहती हैं अर्थात् ऊतक बनाती हैं। रक्त, फ्लोयम ऊतक पेशी सभी ऊतक के उदाहरण हैं।

Question - 3 : -
प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है ?

Answer - 3 : -

प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO) की आवश्यकता होती है।

Question - 4 : -
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।

Answer - 4 : -

पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्य निम्नलिखित हैं
(i) पौधे जमीन से पानी को वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा ऊपर खींचते हैं।
(ii) पौधा ठण्डा रहता है।

Question - 5 : -
सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं ?

Answer - 5 : -

सरल ऊतकों के तीन प्रकार हैं
(i) मृदूतक
(ii) स्थूलकोण ऊतक
(iii) दृढ़ ऊतक।

Question - 6 : -
प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है ?

Answer - 6 : -

एपिकल विभज्योतक जड़ तथा तनों की चोटी पर पाया जाता है। यह तने तथा जड़ों की वृद्धि करने में सहायता करता है।

Question - 7 : -
नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है ?

Answer - 7 : -

स्कलेरेन्काइमा ऊतक।

Question - 8 : -
फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं ?

Answer - 8 : -

(i) छलनी नलिका,
(ii) साथी (सहचर) कोशिकाएँ,
(iii) फ्लोएम मृदूतक,
(iv) स्कलेरेन्काइमा।

Question - 9 : -
उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।

Answer - 9 : -

पेशी ऊतक हमारे शरीर की गति के लिए उत्तरदायी है।

Question - 10 : -
न्यूरॉन देखने में कैसा रुगता है ?

Answer - 10 : -

तंत्रिका ऊतक की कोशिकाओं को न्यूरॉन कहा जाता है। न्यूरॉन में कोशिकाएँ केन्द्रक तथा साइटोप्लाज्म होते हैं। इससे लम्बे, पतले बालों जैसी शाखाएँ निकली होती हैं। प्रायः प्रत्येक न्यूरॉन में इस तरह का एक लम्बा प्रवर्ध होता है, जिसे एक्सॉन कहते हैं और बहुत सारी छोटी शाखा वाले प्रवधू को डेन्डराइट्स कहते हैं। एक तंत्रिका कोशिका एक मीटर लम्बी हो सकती है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×