MENU

Chapter 7 जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय Solutions

Question - 1 : - उपमहाद्वीप का एक भौतिक मानचित्र लेकर वे इलाके बताइए जहाँ जनजातीय लोग रहते रहे होंगे। 

Answer - 1 : - उपमहाद्वीप में जनजातियों के निवास स्थान –

Question - 2 : - पता करें कि आजकल गाँव से शहरों तक अनाज ले जाने का काम कैसे होता है? बंजारों के तौर-तरीकों से यह किन मायनों में भिन्न या समान हैं? 

Answer - 2 : - आजकल गाँव से शहरों तक अनाज ले जाने का काम बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, भैंसागाड़ी, ट्रैक्टर, खच्चर आदि से किया जाता है, जबकि बंजारे अपना सामान बैलों पर लादकर ले जाते थे, अर्थात् पहले की तुलना में आज गाँव से शहरों तक अनाज ले जाने में काफ़ी सुविधा हो गई है।

Question - 3 : - चर्चा करें कि मुगल लोग गोंड प्रदेश पर क्यों कब्जा करना चाहते थे? 

Answer - 3 : - गोंडों का राज्य गढ़ कटंगा था जो कि एक समृद्ध राज्य था। इस राज्य ने हाथियों को पकड़ने और दूसरे राज्यों में उनका निर्यात करने के व्यापार में खासा धन कमाया। मुगल गोंड राज्य की समृद्धि को देखकर उस पर कब्जा जमाना चाहते थे। जब मुगलों ने गोंडों को हराया तो उन्होंने लूट में बेशकीमती सिक्के और हाथी प्राप्त किए। मुगलों ने राज्य का एक भाग अपने कब्जे में ले लिया और शेष बीर नारायण के चाचा चंदरशाह को दे दिया।

Question - 4 : - आपके विचार में मुगलों ने अहोम प्रदेश को जीतने का प्रयास क्यों किया? 

Answer - 4 : - अहोमों ने सोलहवीं सदी के दौरान चुटियों और कोच-हाजो के राज्यों को अपने राज्य में मिला लिया। उन्होंने कई अन्य जनजातियों को भी अपने अधीन कर लिया। अहोमों ने एक बड़ा राज्य बनाया और इसके लिए 1530 के दशक में ही इतने वर्षों पहले आग्नेय अस्त्रों का इस्तेमाल किया। 1660 तक आते-आते वे उच्च स्तरीय बारूद और तोपों का निर्माण करने में सक्षम हो गए थे। अहोम अपनी शक्ति और साम्राज्य का विस्तार काफ़ी तेजी से कर रहे थे, इसलिए मुगलों ने अहोम प्रदेश को जीतने का प्रयास किया।

Question - 5 : - निम्नलिखित में मेल बैठाएँ :

Answer - 5 : -


Question - 6 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(क) वर्गों के भीतर पैदा होती नयी जातियाँ ………….. कहलाती थीं।
(ख) ………….. अहोम लोगों के द्वारा लिखी गई ऐतिहासिक कृतियाँ थीं।
(ग) …………. ने इस बात का उल्लेख किया है कि गढ़ कटंगा में 70,000 गाँव थे।
(घ) बड़े और ताकतवर होने पर जनजातीय राज्यों ने ………….. और …………. को भूमि-अनुदान दिए।

Answer - 6 : -

(क) श्रेणियाँ
(ख) बुरंजी
(ग) अकबरनामा
(घ) मंदिर बनवाए, ब्राह्मणों।

Question - 7 : -
सही या गलत बताइए :
(क) जनजातीय समाजों के पास समृद्धवाचक परंपराएँ थीं।
(ख) उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में कोई जनजातीय समुदाये नहीं था।
(ग) गोंड राज्यों में अनेक नगरों को मिलाकर चौरासी बनता था।
(घ) भील, उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में रहते थे।

Answer - 7 : -

(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) गलत।।

Question - 8 : -
सही या गलत बताइए :
(क) जनजातीय समाजों के पास समृद्धवाचक परंपराएँ थीं।
(ख) उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में कोई जनजातीय समुदाये नहीं था।
(ग) गोंड राज्यों में अनेक नगरों को मिलाकर चौरासी बनता था।
(घ) भील, उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में रहते थे।

Answer - 8 : -

(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) गलत।।

Question - 9 : - खानाबदोश पशुचारकों और एक जगह बसे हुए खेतिहरों के बीच किस तरह का विनिमय होता था?

Answer - 9 : - खानाबदोश पशुचारकों और खेतिहरों के बीच वस्तु विनिमय होता था, जिसके तहत एक वस्तु को देकर दूसरे वस्तु को प्राप्त करना होता था। खानाबदोश चरवाहे अपने जानवरों के साथ दूर-दूर तक घूमते थे। उनका जीवन दूध और अन्य पशुचारी उत्पादों पर निर्भर था। खानाबदोशी चरवाहे गृहस्थों से अनाज, कपडे, बर्तन और ऐसी ही चीज़ों के बदले ऊन, घी, दूध दिया करते थे। कुछ खानाबदोश रास्ते में पड़ने वाले गाँवों और नगरों में सामानों की खरीद-फरोख्त भी करते थे। आइए समझें

Question - 10 : - अहोम राज्य का प्रशासन कैसे संगठित था?

Answer - 10 : -

अहोम प्रशासन को संगठन निम्न प्रकार से संगठित था
1. सत्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक अहोम प्रशासन केन्द्रीकृत हो चुका था। 
2. अहोम समाज कुलों में विभाजित था। बाद में कुलों में एकता भंग हो गई। 
3. एक कुल (खेल) के नियंत्रण में प्रायः कई गाँव होते थे। किसान को अपने ग्राम समुदाय के द्वारा जमीन दी जाती थी। समुदाय की सहमति के बगैर राजा तक इसे वापस नहीं ले सकता था। 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×