MENU

Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिये-
(क) द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं-
(अ) गलनांक
(ब) हिमांक
(स) वाष्पीकरण 
(द) संघनन

(ख) द्रवों में ऊष्मा संचरण होता है-
(अ) चालन द्वारा
(ब) संवहन द्वारा
(स) विकिरण द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं

(ग) जल का क्वथनांक होता है-
(अ) 10°C
(ब) 100°C 
(स) 120°C
(द) 40°C

(घ) ऊष्मीय ऊर्जा का मात्रक है-
(अ) मीटर
(ब) जूले 
(स) न्यूटन
(द) कूलॉम

(ङ) ऊष्मा का कुचालक है-
(अ) लोहा
(ब) ऐलुमिनियम
(स) स्टील
(द) काँच 

Answer - 1 : -

(क) द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं-
(अ) गलनांक
(ब) हिमांक
(स) वाष्पीकरण (✓)
(द) संघनन

(ख) द्रवों में ऊष्मा संचरण होता है-
(अ) चालन द्वारा
(ब) संवहन द्वारा (✓)
(स) विकिरण द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं

(ग) जल का क्वथनांक होता है-
(अ) 10°C
(ब) 100°C (✓)
(स) 120°C
(द) 40°C

(घ) ऊष्मीय ऊर्जा का मात्रक है-
(अ) मीटर
(ब) जूले (✓)
(स) न्यूटन
(द) कूलॉम

(ङ) ऊष्मा का कुचालक है-
(अ) लोहा
(ब) ऐलुमिनियम
(स) स्टील
(द) काँच (✓)

Question - 2 : -
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✓) और गलत कथन पर गलत (✗) का चिन्ह लगायें
(क) किसी वस्तु को गर्म करने पर उसका ताप घटता है। 
(ख) ठोस वस्तुओं में ऊष्मा का संचरण चालन द्वारा होता है। 
(ग) वस्तु द्वारा ली गयी, ऊष्मा वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। 
(घ) अवस्था परिवर्तन के समय वस्तु का ताप स्थिर रहता है। 
(ङ) पारा ऊष्मा का कुचालक है। 

Answer - 2 : -

(क) किसी वस्तु को गर्म करने पर उसका ताप घटता है। (✗)
(ख) ठोस वस्तुओं में ऊष्मा का संचरण चालन द्वारा होता है। (✓)
(ग) वस्तु द्वारा ली गयी, ऊष्मा वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। (✓)
(घ) अवस्था परिवर्तन के समय वस्तु का ताप स्थिर रहता है। (✓)
(ङ) पारा ऊष्मा का कुचालक है। (✗)

Question - 3 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) ताप का SI मात्रक ………. है।
(ख) गलते हुए बर्फ का ताप………. होता है।
(ग) किसी ठोस के द्रव में बदलने की क्रिया…………कहलाती है।
(घ) विकिरण विधि द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण में ……….. की आवश्यकता नहीं होती है।
(ङ) बर्तन का हत्था बनाने में ………… धातु का प्रयोग किया जाता है।

Answer - 3 : -

(क) ताप का SI मात्रक केल्विन है।
(ख) गलते हुए बर्फ का ताप °C होता है।
(ग) किसी ठोस के द्रव में बदलने की क्रिया गलनांक कहलाती है।
(घ) विकिरण विधि द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण में माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
(ङ) बर्तन का हत्था बनाने में कुचालक धातु का प्रयोग किया जाता है।

Question - 4 : - कॉलम (क) और कॉलम (ख) का मिलान कीजिये-

Answer - 4 : -



Question - 5 : -
समान द्रव्यमान के दो अलग-अलग पदार्थों A तथा B को समान ताप तक गर्म करने में किसको अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी, जबकि A की विशिष्ट ऊष्मा B से अधिक है।

Answer - 5 : -

समान द्रव्यमान के दो अलग-अलग पदार्थ A तथा B को समान ताप पर गर्म करने में B को अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी क्योंकि B की विशिष्ट ऊष्मा A से कम है।

Question - 6 : -
गैसों के प्रसार को एक क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट कीजिए?

Answer - 6 : -

गैसों के प्रकार को स्पष्ट करने के लिए निम्नांकित क्रियाकलाप को देखेंकाँच की एक खाली तथा स्वच्छ छोटी बोतल के मुँह पर एक बिना फूला हुआ गुब्बारा बाँध देंगे।
अब बोतल को चौड़े मुँह के बर्तन में रखेंगे और इस बर्तन में गर्म पानी डालेंगे। ऐसा करने पर गुब्बारा फूल जाएगा क्योंकि गर्म जल के करण बोतल के अंदर की हवा गर्म होकर फैलती है और बोतल के मुँह पर लगे गुब्बारे में प्रवेश करती है और गुब्बारा फूल जाता है। बोतल को गर्म जल से निकालकर ठंडा करने पर गुब्बारा पुनः पिचक जाता है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि गैसों में प्रसार होता है। गर्म करने पर गैसें फैलती हैं और ठंडा करने पर सिकुड़ती हैं।

Question - 7 : -
रेल की पटरी जोड़ते समय उनके बीच थोड़ी जगह क्यों छोड़ते हैं।

Answer - 7 : -

रेल की पटरियों को जोड़ते समय उनके बीच कुछ जगह छोड़ी जाती है ताकि गर्म होकर फैलने पर पटरी टेढ़ी न हो जाए।

Question - 8 : -
सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer - 8 : -

जिन पदार्थों से ऊष्मा का संचरण सुगमतापूर्वक होता है, उन्हें ऊष्मा का सुचालक कहते हैं; जैसे- लोहा, ऐलुमिनियम, ताँबा आदि।
जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण सुगमता से नहीं होता, उन्हें ऊष्मा का कुचालक कहते हैं। जैसे-लकड़ी, कागज, ऊन, पोर्सिलीन, वायु आदि।

Question - 9 : -
186°F को डिग्री सेण्टीग्रेट में बदलिये।

Answer - 9 : -



Question - 10 : -
गलनांक की परिभाषा लिखिये।

Answer - 10 : -

वह निश्चित ताप जिस पर कोई ठोस गरम करने पर द्रव में बदलता है, उसे पदार्थ का गलनांक कहते हैं। बर्फ कां गलनांक 0°C है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×