MENU

Chapter 3 ग्लोब अक्षांश एवं देशान्तर Solutions

Question - 1 : - ग्लोब किसे कहते हैं?

Answer - 1 : -

ग्लोब, पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप (Model) है। ग्लोब स्थिर नहीं होते हैं। इनको कुम्हार की चोक या लट्टू के समान घुमाया जा सकता है। हमारी पृथ्वी भी इसी प्रकार अपने अक्ष (धुरी) पर घूमती है। ग्लोब पर महाद्वीपों, महासागरों और देशों को उनके सही आकार के अनुसार दिखाया जाता है।

Question - 2 : - ग्लोब पर अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी होती है?

Answer - 2 : -

अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 180 होती है।

Question - 3 : - अक्षांश रेखा किसे कहते हैं?

Answer - 3 : -

दोनों ध्रुवों के बीच ग्लोब पर खींची गई काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश रेखा कहते हैं। ये पूर्व से पश्चिम खींची गई हैं।

Question - 4 : - देशान्तर रेखा किसे कहते हैं?

Answer - 4 : -

दोनों ध्रुवों को मिलाती हुई खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा को देशान्तर रेखा कहते हैं।

Question - 5 : - यदि ग्रीनविच रेखा पर घड़ियों में शाम के 4 बज रहे हों तो भारत की घड़ियों में क्या समय होगा?

Answer - 5 : -

भारतीय मानक समय ग्रीनविच मानक समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे रहता है।
अतः जब ग्रीनविच रेखा पर घड़ियों में शाम के 4 बजेंगे तो भारत की घड़ियों में रात्रि का 9 बजकर 30 मिनट का समय हो रहा होगा।

Question - 6 : -
अन्तर बताइए (अन्तर बताकर )-
(क) उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव 
(ख) कर्क रेखा, मकर रेखा 
(ग) 0° अक्षांश, 0° देशान्तर 
(घ) आर्कटिक वृत्त, अंटार्कटिक वृत्त 

Answer - 6 : -

(क) उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव – पृथ्बी जिस अक्ष पर घूमती है उसके ऊपरी सिरे को उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी सिरे को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।
(ख) कर्क रेखा, मकर रेखा –  उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा और  दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहते हैं।
(ग) 0° अक्षांश, 0° देशान्तर – 0° अक्षांश को भूमध्य रेखा और 0° देशान्तरं को ग्रीनविच । या प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं।”
(घ) आर्कटिक वृत्त, अंटार्कटिक वृत्त –  , उत्तरी अक्षांश को आर्कटिक वृत्त और  दक्षिणी अक्षांश को अंटार्कटिक वृत्त कहते हैं।

Question - 7 : -
सही शब्द चुनकर खाली स्थान को भरिए ( भरकर )-
(क) प्रधान देशान्तर रेखा के ठीक विपरीत ___° देशान्तर रेखा होती है।    (180°, 90°, 66°)
(ख) अक्षांश देशान्तर रेखाओं का मापन ___ में किया जाता है।             (डिग्री, फीट, घंटा)
(ग) सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई ____ होती है।                         (बराबर, कम, घट-बढ़)
(घ) शून्य अक्षांश रेखा को ____ रेखा कहते हैं।                                    (कर्क, भूमध्य, मकर)

Answer - 7 : -

(क) प्रधान देशान्तर रेखा के ठीक विपरीत 180° देशान्तर रेखा होती है।    (180°, 90°, 66°)
(ख) अक्षांश देशान्तर रेखाओं का मापन डिग्री में किया जाता है।             (डिग्री, फीट, घंटा)
(ग) सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई बराबर होती है।                         (बराबर, कम, घट-बढ़)
(घ) शून्य अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं।                                    (कर्क, भूमध्य, मकर)

Question - 8 : -
निम्नलिखित के सही जोड़े मिलाइए (मिलाकर)-

Answer - 8 : -


Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×