MENU

Chapter 7 मानविय पर्यावरण बस्तियाँ संचार परिवहन एवं संचार Solutions

Question - 1 : - आप बर्फ से बने आवास कहाँ पाते हैं? उन्हें कौन बनाता है एवं वे क्या कहलाते हैं? 

Answer - 1 : - बर्फ़ के घर टुंड्रा प्रदेश में पाए जाते हैं। ये घर वहाँ के जनजाति एस्किमो बनाते हैं। इस घर को इग्लू कहा जाता है।

Question - 2 : - परिवहन के उन साधनों की एक सूची बनाएँ जिनका उपयोग आपकी कक्षा के छात्र स्कूल आने के लिए करते हैं। 

Answer - 2 : -

हमारे स्कूल के छात्रों को स्कूल आने के लिए जिन परिवहन के साधनों का उपयोग किया जाता है, वे निम्न हैं-
1. बस 
2. मारुति वेन 
3. रिक्शा 
4. ऑटो रिक्शा 
5. मिनी बस 
6. कार। 

Question - 3 : - अंग्रेज़ी, हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा के कुछ समाचार-पत्रों एवं टी.वी. चैनलों के नाम लिखें। 

Answer - 3 : -

अंग्रेजी भाषा के समाचार-पत्र –
1. द हिन्दुस्तान टाइम्स 
2. द हिन्दू 
3. इण्डियन एक्सप्रेस 
4. दे टाइम्स ऑफ इंडिया 
5. द पायनीअर। 
हिन्दी भाषा के समाचार-पत्र –
1. नवभारत टाइम्स 
2. हिन्दुस्तान 
3. दैनिक जागरण 
4. पंजाब केसरी 
5. अमर उजाला 
6. राष्ट्रीय सहारा। 
टी.वी. चैनल –
1. आई.बी.एन. 7 
2. आज तक 
3. स्टार न्यूज 
4. सोनी 
5. जी सिनेमा 
6. जी न्यूज 
7. इंडिया टी.वी. 
8. एन.डी.टी.वी. 
9. कलर 
10. स्टार प्लस 
11. जी.टी.वी. 
12. डिस्कवरी चैनल। 

Question - 4 : - परिवहन के चार प्रकार क्या हैं?

Answer - 4 : -

परिवहन के चार प्रकार-
1. सड़कमार्ग 
2. रेलमार्ग 
3. वायुमार्ग 
4. जलमार्ग। 

Question - 5 : - बस्ती से आप क्या समझते हैं?

Answer - 5 : - वह स्थान जहाँ लोग स्थायी रूप से बसने के लिए घरों का निर्माण करते हैं, बस्ती कहलाती है।

Question - 6 : - ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या हैं?

Answer - 6 : - ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप-कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी (बढ़ई द्वारा लकड़ी का फर्नीचर बनाना, कुम्हार द्वारा मिट्टी का बर्तन बनाना, लुहार द्वारा लोहे का सामान बनाना) आदि प्रमुख हैं।

Question - 7 : - रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ।

Answer - 7 : -

रेलमार्ग के दो गुण –
1. लम्बी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक। 
2. उद्योग धन्धे के विकास में सहायक। 

Question - 8 : - संचार से आप क्या समझते हैं?

Answer - 8 : - संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है।

Question - 9 : - जनसंपर्क माध्यम क्या हैं?

Answer - 9 : - समाचार-पत्रों, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं, इसलिए इनको जनसंपर्क माध्यम कहते हैं।

Question - 10 : -
सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए
(क) इनमें से कौन संचार का साधन नहीं है?
1. टेलीफोन 
2. पुस्तक 
3. मेज़ 

(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण है?
1. फ्लाईओवर 
2. एक्सप्रेस वे 
3. सब वे 

(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए, निम्न में से कौन-सा यातायात का साधन उपयुक्त
1. जहाज़ 
2. रेलगाड़ी 
3. कार 

(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
1. साइकिल 
2. बस 
3. हवाई जहाज़ 

Answer - 10 : -

(क) 3. मेज़
(ख) 3. सब वे
(ग) 1. जहाज़
(घ) 1. साइकिल

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×