MENU

Chapter 11 वृत्त Ex 11 b Solutions

Question - 1 : -
अर्द्धवृत्त का अंशमाप होता है।
(i) 45°
(ii) 90°
(iii) 180°
(iv) 360°

Answer - 1 : - (iii) 180°

Question - 2 : -
किसी वृत्त में यदि उसके किसी लघुचाप का अंशमाप 70° है, तो उसके दीर्घचाप का अंशमाप कितना होगा?

Answer - 2 : -

लघुचाप का अंशमाप = 70°
दीर्घचाप का अंशमाप = 360° – 70° = 290°

Question - 3 : -
किसी चाप द्वारा केन्द्र पर अन्तरित कोण तथा उसके द्वारा वृत्त के शेष भाग पर स्थित किसी बिन्दु पर अन्तरित कोण में क्या सम्बन्ध होता है?

Answer - 3 : -

किसी चाप द्वारा केन्द्र पर अन्तरित कोण उसके द्वारा वृत्त के शेष भाग पर स्थित किसी बिन्दु पर अन्तरित कोण का दो गुना होता है।

Question - 4 : - आकृति 11.17 में 0 वृत्त का केन्द्र है। चाप AXB को अंशमाप बताइए।

Answer - 4 : -

∠APB = 35°
चाप AXB का अंशमाप = ∠ AOB
= 2 ∠ APB
= 2 × 35° = 70°

Question - 5 : - आकृति 11.18 में लधुचाप BCD एवं दीर्घचाप BAD के अन्तर्गत कोणों के नाम बताइए।

Answer - 5 : -

लघुचाप BCD के अन्तर्गत कोण = ∠ BCD
दीर्घचाप BAD के अन्तर्गत कोण = ∠ BAD

Question - 6 : -
आकृति 11.19 में o वृत्त का केन्द्र है। A, C और B वृत पर तीन बिन्दु है, तथा ∠AOB को प्रतिवर्ती कोण = 240° है तो ACB का मान ज्ञात कीजिए।

Answer - 6 : -

∠ACB = 1/2

∠ AOB
∴ ∠ACB = 1/2× 240 = 120°

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×