MENU

Chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए Solutions

Question - 11 : - कौन सरकार बनाएगा? क्यों?

Answer - 11 : - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी, क्योंकि इस पार्टी के पास सर्वाधिक 404 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जो कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों की संख्या के 50% प्रतिशत से अधिक है।

Question - 12 : - विपक्ष किसको कहा जाएगा? उसकी क्या भूमिका है?

Answer - 12 : - वे सभी राजनैतिक दल जो सरकार में शामिल नहीं है विपक्ष कहलाते हैं; जैसे तेलुगु देशम पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। विपक्ष का कार्य सरकार की कमियों को जनता के सामने लाना होता है।

Question - 13 : - लोक सभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे?

Answer - 13 : - राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के वे सभी सदस्य जो किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Question - 14 : - क्या यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है?

Answer - 14 : - हाँ, यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गयी प्रक्रिया जैसी ही है।

Question - 15 : -
पृष्ठ 28 पर दिए गए चित्र में 1962 में हुए तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गए हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें
(क) लोक सभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं? आपके विचार से ऐसा क्यों है?
(ख) लोक सभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है?
(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं?
(घ) आपके राज्य में कौन सा दल सरकार बनाएगा? कारण बताएँ।

Answer - 15 : -

(1962 में हुए तीसरी लोक सभा चुनावों के परिणाम )
1. लोक सभा में उत्तर प्रदेश के सांसद सबसे अधिक है, क्योंकि यहाँ की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। 
2. मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों के सांसदों की संख्या सबसे कम है। 
3. कांग्रेस ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। 
संसद में पूछे गए एक प्रश्न का उदाहरण

Question - 16 : - उपरोक्त प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्री से क्या जानकारी माँगी जा रही है? अगर आप सांसद होते तो कौन-से दो सवाल पूछते? ।

Answer - 16 : -

स्कूलों में जंक फूड पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए हैं?
1. जिन स्कूलों ने जंक फूड पर पाबंदी नहीं लगाई है, उनको दंड देने का क्या प्रावधान किया गया है। 
2. यदि जंक फूड खाने से किसी छात्र की मृत्यु हो जाती है तो उसके माता-पिता को कितनी क्षतिपूर्ति दी जाएगी उसका प्रावधान किया गया है। 

Question - 17 : - इस तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 50 सालों में चुनाव में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरुआती वृद्धि के साथ प्रायः स्थिर रही है? 

Answer - 17 : - जनता की सहभागिता में उतार-चढ़ाव आए हैं।

Question - 18 : - आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है? चर्चा करें। 

Answer - 18 : -

संसद में महिलाओं की कम संख्या के कारण
1. महिलाओं को उनके परिवार वालों से राजनीति में आने के लिए कम समर्थन मिलता है। 
2. महिलाओं की राजनीतिक में स्वयं की रुचि कम है। 
3. राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण भी महिलाओं की कमी का कारण है। 

Question - 19 : - राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?

Answer - 19 : -

सभी वयस्कों को मताधिकार दिए जाने के कारण-
1. सभी वयस्क नागरिकों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने के लिए। 
2. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है। 
3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती थी। 

Question - 20 : - बगल में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है?

Answer - 20 : -

संसदीय चुनाव क्षेत्रों का मानचित्र-
1. विद्यार्थी जिस राज्य, जिस चुनाव क्षेत्र से आते हैं उसी के अनुसार स्वयं उत्तर दें। 
2. हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। 
3. नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×