MENU

Chapter 1 भारत आकार एवं स्थिति Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर लिखिए-
(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) ओडिशा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97°25′ पू.
(ख) 77°6′ पू.
(ग) 68°7′ पू.
(घ) 82°32′ पू.

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग)नेपाल
(घ) म्यांमार

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कावारत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्रशासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल

Answer - 1 : -

(i) (ख) ओडिशा
(ii) (क) 97° 25′ पू०
(iii) (ग) नेपाल
(iv) (ख) लक्षद्वीप
(v) (ख) ताजिकिस्तान।

Question - 2 : -
निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –

  1. अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
  2. उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
  3. हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
  4. भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है? उनके नाम बताइए।

Answer - 2 : -

  1. अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। भारत के दक्षिण में श्रीलंका तथा मालदीव द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं।
  2. रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश हैं।
  3. भारत के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान व अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल व भूटान, उत्तर-पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश स्थित हैं।
  4. कर्क रेखा भारत के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।

Question - 3 : -
सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

Answer - 3 : -

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में सूर्योदय गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घण्टे पहले होने के कारण निम्नलिखित हैं-

  1. सूर्योदय पूर्व में होता है अतः पूर्व में समय पश्चिम की अपेक्षा आगे होता है।
  2. अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग की अंतिम मध्याह्न रेखा 97° 25′ पूर्व है जबकि गुजरात के पश्चिमी भाग की मध्याह्न रेखा 68° 7′ पूर्व है। इन दोनों स्थानों में लगभग 30 मध्याह्न रेखाओं का अंतर है।
  3. प्रत्येक मध्याह्न रेखा पर सूर्य निकलने के समय में 4 मिनट का अंतर आता है।
  4. इस प्रकार गुजरात के पश्चिमी भाग में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग की तुलना में समय 2 घण्टे पीछे रहता है।
  5. भारत की घड़ियाँ 82° 30° पूर्व के मानक समय को मानती हैं और प्रत्येक मध्याह्न रेखा पर घड़ी के अनुसार समय एक जैसा ही रहता है। 82°30′ भारत का मानक याम्योत्तर है। यह रेखा भारत के इलाहाबाद जनपद से होकर गुजरती है।

Question - 4 : -
हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

Answer - 4 : -

हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे निम्नलिखित लाभ प्राप्त हुए हैं-

  1. भारतीय भूखण्ड पूर्वी एवं पश्चिमी एशिया केन्द्र में स्थित है।
  2. प्राचीन समय में भारत का समुद्री व्यापार समुद्र मार्ग से होता था। हिन्द महासागर के शीर्ष पर स्थित भारत की केन्द्रीय स्थिति इस कार्य में सहायक रही है।
  3. भारत के विचार तथा वस्तुओं का आदान-प्रदान अफ्रीका के पूर्वी तटीय देशों, एशिया के पश्चिमी भाग तथा दक्षिणी देशों, पूर्व में चीन, जापान तथा दक्षिणी-पूर्वी देशों के साथ होता रहा है।
  4. उत्तर में पर्वतों के आर-पार जाने वाले विभिन्न दरों से प्राचीन यात्रियों को आने-जाने का मार्ग मिलता था। उपनिषदों, रामायण, पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंकों और दशमलव प्रणाली से सम्बन्धित विचार इसी माध्यम से विश्व के अन्य भागों में पहुँचा था। मसाले, मलमल और व्यापार का अन्य सामान भारत से अन्य देशों में ले जाया जाता था।
  5. दूसरी ओर यूनानी मूर्तिकला, पश्चिम एशिया से विभिन्न प्रकार के गुंबद एवं मीनार बनाने की भवन निर्माण कला देश के विभिन्न भागों में देखी जा सकती है।
  6.  हिन्द महासागर में स्थित किसी भी अन्य देश का समुद्र तट भारत जितना बड़ा नहीं है और वास्तव में भारत की महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण ही इस महासागर का नामकरण ‘हिन्द महासागर’ भारत के नाम पर किया जाना सही ठहराता है।

Question - 5 : -
दिए गए मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए :

  1. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह
  2. भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
  3. कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
  4. भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिन्दु।
  5. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
  6. अंशों में भारत का मुख्य भू-भाग का दक्षिणी अक्षांश।
  7. भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
  8. सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य।
  9. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
  10. भारत के केंद्रशासित क्षेत्र।

Answer - 5 : -

  1. लक्षद्वीप तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।।
  2. भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीव।
  3. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।
  4. कन्याकुमारी
  5. 37°6′ उत्तरी
  6. 8°4′ द.
  7.  97°25′ पू.,68°7′ पू.
  8.  गुजरात
  9. पाक जलसंधि
  10. अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर व नगर हवेली, दमन व दीव, दिल्ली और पुडुचेरी।

Question - 6 : -
  1. अपने राज्य का विस्तार अक्षांश और देशांतर में ज्ञात कीजिए।
  2. रेशम मार्ग’ के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए कि किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं?

Answer - 6 : -

  1. इस प्रश्न का समाधान विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से करें।
  2. रेशम मार्ग-रेशम मार्ग’ चीन एवं भूमध्य सागर के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक महत्त्वपूर्ण मार्ग है। क्योंकि इस मार्ग से होने वाले व्यापार में रेशम का एक बड़ा हिस्सा होता था, अतः 1877 ई0 में फड़नेन्ड वॉन रिक्टॉफेन नामक एक प्रसिद्ध जर्मन भूगोलवेत्ता ने इसका नाम ‘रेशम मार्ग’ रख दिया। पारंपरिक रेशम मार्ग पूर्व एवं पश्चिम के बीच संबंध के कारण विकसित हुआ जिसने सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। हाल के वर्षों में रेशम मार्ग एक बार पुनः समुद्री मार्ग एवं थल मार्ग दोनों से प्रयोग किया जा रहा है।
नई विकास योजनाओं द्वारा आवागमन के साधनों का विकास0 सुरंगें बनाकर रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं-

  1. रोपवे (Ropeway) बनाए गए हैं।
  2. केबिल पुलों का निर्माण किया गया है।
  3. संचार संसाधनों का विकास किया गया है।
  4. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत हर गाँव को मुख्य कस्बे या जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×