MENU

Chapter 9 जन सुविधाएँ Solutions

Question - 1 : - आपने ऊपर उल्लिखित चार स्थितियों को देखा है। अब बताइए कि चेन्नई में पानी की स्थिति कैसी 

Answer - 1 : -

चेन्नई में पानी की स्थिति
1. चेन्नई में पानी की स्थिति अच्छी नहीं है। 
2. अन्नानगर में पानी नियमित रूप से आता है जबकि मैलापुर, मडीपाक्कम और सैदापेट क्षेत्रों में पानी की कमी है। 

Question - 2 : - उपरोक्त वर्णन में से घरेलू इस्तेमाल के विभिन्न जल स्रोतों को चुनें। 

Answer - 2 : -

विभिन्न जल स्रोत
1. नगरपालिका का जल। 
2. पानी के टैंकर।। 
3. पानी की बोतलें। 
4. बोरवेल का पानी। 

Question - 3 : - आपकी राय में सुब्रमण्यन और पद्मा के अनुभवों में क्या समानता है और क्या अलग है। 

Answer - 3 : -

समानताएँ
1. सुब्रमण्यन और पद्मा दोनों ही पानी की कमी का सामना करते हैं। 
2. सुब्रमण्यन और पद्मा दोनों की ही पानी की आवश्यकता की पूर्ति बोरवेल द्वारा की जाती है। 
भिन्नता-
1. सुब्रमण्यन के अपार्टमेंट में नगरपालिका दो दिन में एक बार पानी उपलब्ध कराती है, जबकि पद्मा की बस्ती के नल में प्रतिदिन 20 मिनट के लिए पानी आता है। 
2. सुब्रमण्यन के अपार्टमेंट में बोरवेल का पानी खारा होता है इसलिए वे इस पानी का प्रयोग केवल शौचालय और साफ-सफाई के लिए करते हैं, जबकि पद्मा के इलाके में पानी की कमी होने के कारण लोग बोरवेल के पानी से नहाने, धोने और पीने के लिए प्रयोग करते हैं। 

Question - 4 : - अपने इलाके में जलपूर्ति की स्थिति का वर्णन करते हुए एक अनुच्छेद लिखें। 

Answer - 4 : - विद्यार्थी स्वयं करें।

Question - 5 : - देश के ज्यादातर स्थानों पर गर्मियों में पानी बूंद-बूंद क्यों आने लगता है? पता लगाइए। 

Answer - 5 : -

गर्मियों के पानी की कमी के कारण
1. गर्मी होने के कारण अधिकांश नदियाँ सूख जाती है या उनका जलस्तर गिर जाता है। 
2. गर्मियों में पानी का उपयोग अधिक हो जाता है इसलिए नगरपालिका के पानी की सप्लाई कम हो जाती है। 
3. बोरवेल के पानी का उपयोग बढ़ जाता है जिससे भूमिगत पानी का स्तर गिर जाता है। 

Question - 6 : - क्या चेन्नई में सभी के लिए पानी का संकट है? क्या आप बता सकते हैं कि अलग-अलग लोगों को अलग-अलग मात्रा में पानी क्यों मिलता है? दो कारण बताएँ। 

Answer - 6 : -

अलग-अलग लोगों को अलग-अलग पानी मिलने का कारण
1. लोगों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग है। जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम है वे बाजार से पानी खरीद सकते हैं, जबकि गरीब आदमी नगरपालिका की पानी की सप्लाई या बोरवेल के पानी पर निर्भर है। 
2. राज्य सरकार ने पानी के सुचारु वितरण के उचित कदम नहीं उठाए हैं। 

Question - 7 : - जनसुविधाएँ क्या होती हैं? जनसुविधाएँ मुहैया कराने की जिम्मेदारी सरकार पर क्यों होनी चाहिए? 

Answer - 7 : -

जनसुविधाएँ-
ये कुछ ऐसी मूलभूत सुविधाएँ हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है; जैसे-पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, परिवहन, विद्यालय और कॉलेज आदि। जनसुविधाएँ सरकारी जिम्मेदारी क्योंसंविधान में जीवन के अधिकार का जो आश्वासन दिया गया है वह देश के सभी नागरिकों को प्राप्त होता है। इसलिए जनसुविधाएँ उपलब्ध करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Question - 8 : - सरकार कुछ जनसुविधाओं के लिए निजी कंपनियों का भी सहारा ले सकती है। उदाहरण के लिए सड़कें बनाने के लिए ठेके निजी कंपनियों या ठेकेदारों को भी दिए जाते हैं। दिल्ली में बिजली के वितरण का काम दो निजी कंपनियों के हाथ में है। लेकिन सरकार को इन कंपनियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इन सुविधाओं को सस्ती कीमत पर सभी लोगों तक पहुँचाने के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। 

Answer - 8 : -

कारण
1. निजी कंपनियाँ जनसुविधाओं की कीमतें इतनी ऊँची न कर दें कि वे आम आदमी की पहुँच से बाहर न हो जाए। . 
2. आम लोगों को यदि सस्ती कीमतों पर जनसुविधाएँ उपलब्ध नहीं करवाई गई तो वे एक सम्मानजनक जीवन नहीं जी सकेंगे। 

Question - 9 : - अपने घर के पानी के बिल को देखें और पता लगाएँ कि आपके इलाके में नगरपालिका जल की न्यूनतम कीमत क्या है? अगर आप ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या उसकी दर भी बढ़ जाती है? पानी के ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ी हुई दर से बिल वसूल करने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है? 

Answer - 9 : -

1. विद्यार्थी अपने अभिभावकों से पानी का बिल माँगे व जल की न्यूनतम कीमत देखें। 
2. सरकार का उद्देश्यः लोग पानी का उपयोग सोच-समझ कर करें। ताकि पानी को व्यर्थ में बर्बाद न करें। 

Question - 10 : - किसी वेतनभोगी कर्मचारी, अपना व्यवसाय/फैक्टरी चलाने वाले व्यक्ति और एक दुकानदार से बात करके पता लगाएँ कि लोग किस-किस तरह के कर सरकार को चुकाते हैं। अपने नतीजों को कक्षा में शिक्षक को दिखाएँ और चर्चा करें। 

Answer - 10 : -

विभिन्न प्रकार के कर|
1. आयकर 
2. संपत्ति कर 
3. जल कर 
4. विद्युत कर 
5. बिक्री कर 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×