MENU

Chapter 10 चतुर्भुज की रचनाएँ Ex 10 c Solutions

Question - 1 : -
चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जबकि AB = 3.8 सेमी, BC = 3 सेमी, AD = 2.3 सेमी, AC = 4.5 सेमी और BD = 3.8 सेमी। CD की माप नापकर ज्ञात कीजिए।

Answer - 1 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 3.8 सेमी खींचा।
  2. फिर A को केन्द्र मानकर 2.3 सेमी की त्रिज्या का एक चाप खींचा।
  3. B को केन्द्र मानकर 3.8 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप है खींचा जो पहले चाप को बिन्दु D पर काटता है। |
  4. AD तथा BD को मिलाया।
  5. फिर पुनः A को केन्द्र मानकर 4.5 सेमी की त्रिज्या का एक चाप चा।
  6. पुनः B को केन्द्र मानकर 3 सेमी की त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु C पर काटता है।
  7. AC तथा BC को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है। नापने पर, CD = 2.3 सेमी
                           

Question - 2 : -
चतुर्भुज ABCD बनाइए जिसमें BC = 7.5 सेमी, AC = AD = 6 सेमी, CD = 5 सेमी और BD = 10 सेमी। चौथी भुजा की माप नापकर ज्ञात कीजिए।

Answer - 2 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड CD = 5.0 सेमी खचा।।
  2. फिर C तथा D को केन्द्र मानकर 6 सेमी की त्रिज्या के दो चाप खींचे जो एक-दूसरे को बिन्दु A पर काटते हैं।
  3. D को केन्द्र मानकर 10 सेमी की त्रिज्या का एक तथा C को केन्द्र मानकर 75 सेमी त्रिज्या का दूसरा चाप खींचा जो पहले चाप को बिन्दु B पर काटता है ।
  4. AB, BD तथा CB को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है। नापने पर, AB = 4.8 सेंमी०
                                     

Question - 3 : -
एक समान्तर चतुर्भुज बनाइए, जिससे एक भुजा 4.4 सेमी तथा दोनों विकर्ण क्रमशः 5.6 सेमी और 7.0 सेमी हो। दूसरी भुजा की माप ज्ञात कीजिए।

Answer - 3 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 4.4 सेमी खींचा।।
  2. फिर A को केन्द्र मानकर 2.8 सेमी तथा 3.5 सेमी त्रिज्या के दो चाप लगाए जो एक-दूसरे को बिन्दु 0 पर काटते हैं।
  3. BO को BD = 7.0 सेमी तथा AO को AC=5.6 सेमी तक आगे बढ़ाया।
  4. DA, BC तथा CD को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट समान्तर चतुर्भुज है। दूसरी भुजा की माप = 4.8 सेमी
                           

Question - 4 : -
एक चतुर्भुज ABCD बनाइए जिसमें AB = 3.0 सेमी, CD = 3.0 सेमी, DA= 7.5 सेमी, AC = 8.0 सेमी और BD = 5.5 सेमी।।

Answer - 4 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AD = 7.5 सेमी खींचा।
  2. फिर बिन्दु A को केन्द्र मानकर 8 सेमी एवं बिन्दु D को केन्द्र मानकर 3 सेमी के चाप लगाए, जो एक-दूसरे को बिन्दु C पर काटते हैं।
  3. AC एवं CD को मिलाया।
  4. पुनः बिन्दु A को केन्द्र मानकर 3 सेमी एवं. बिन्दु D को केन्द्र मानकर 5.5 सेमी के चाप लगाए, जो एक-दूसरे को बिन्दु B पर काटते हैं।
  5. अब AB, BD एवं BC को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है ।
                               

Question - 5 : -
एक वर्ग बनाइए जिसका विकर्ण 6.4 सेमी हो।

Answer - 5 : -

  1. सर्वप्रथम AC = 6.4 सेमी का रेखाखंड खींचा।
  2. फिर AC का लम्बार्द्धक खींचा जो AC को 0 पर काटता है।
  3. बिन्दु 0 से विकर्ण का आधा 64 = 3.2 सेमी के चाप दोनों ओर लगाए जो लम्बार्द्धक को क्रमशः बिन्दु B तथा D पर काटते हैं ।
  4. AB, BC, CD तथा DA को मिलाया ।
अतः ABCD अभीष्ट वर्ग है ।।
                           

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×