MENU

Chapter 6 जीव जगत Solutions

Question - 1 : -
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (विकल्प चुनकर) –
(क) एक कोशिकीय जीव है –
(i) मनुष्य
(ii) केंचुआ
(iii) यूग्लीना 
(iv) छिपकली

(ख) मेरूदण्ड पायी जाती है-
(i) केंचुआ में
(ii) जोंक में
(iii) तिलचट्टा में
(iv) मछली में 

(ग) अपुष्पी पौधे है –
(i) आम
(ii) फर्न 
(iii) जामुन
(iv) केला

(घ) मूलरोम किसमें पाया जाता है?
(i) तना में
(ii) पत्ती में
(iii) जड़ में 
(iv) पुष्प में।

Answer - 1 : -

(क) (iii) यूग्लीना 
(ख) (iv) मछली में 
(ग) (ii) फर्न 
(घ) (iii) जड़ में 

Question - 2 : -
निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उनके सामने सही के लिए सही का (✓) तथा गलत के लिए गलत (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –
(क) पौधों को भोजन की आवश्यकता होती है।    
(ख) जन्तुओं में वृद्धि जीवन पर्यंत होती है।          
(ग) अमीबा बहुकोशिकीय जीव है।            
(घ) पैरामीशियम एक सूक्ष्म जीव है।           
(ङ) रन्ध्र गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।   
(च) गेहूँ तथा धान बहुवर्षीय पौधे हैं।             
(छ) खरगोश अकशेरूकी है।                       
(ज) सूक्ष्म जीव हमें नग्न आँखों से नहीं दिखाई देते हैं।     

Answer - 2 : -

(क) पौधों को भोजन की आवश्यकता होती है।    (✓)
(ख) जन्तुओं में वृद्धि जीवन पर्यंत होती है।          (✗)
(ग) अमीबा बहुकोशिकीय जीव है।            (✗)
(घ) पैरामीशियम एक सूक्ष्म जीव है।           (✓)
(ङ) रन्ध्र गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।   (✓)
(च) गेहूँ तथा धान बहुवर्षीय पौधे हैं।             (✗)
(छ) खरगोश अकशेरूकी है।                       (✗)
(ज) सूक्ष्म जीव हमें नग्न आँखों से नहीं दिखाई देते हैं।     (✗)

Question - 3 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
(क) भोजन से हमें कार्य करने के लिए ____ मिलती है।
(ख) सभी जन्तु तथा पौधे श्वसन की क्रिया में ______ गैस बाहर निकालता है।
(ग) कछुए का जीवनकाल लगभग _____वर्ष होता है।
(घ) लाजवंती का पौधा स्पर्श के प्रति _____ है।
(ङ) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को ____ कहते हैं।
(च) पादप मिट्टी से _______ की सहायता से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं।

Answer - 3 : -

(क) भोजन से हमें कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती है।
(ख) सभी जन्तु तथा पौधे श्वसन की क्रिया में कार्बनडाइऑक्साइड गैस बाहर निकालता है।
(ग) कछुए का जीवनकाल लगभग 120-150 वर्ष होता है।
(घ) लाजवंती का पौधा स्पर्श के प्रति संवेदनशील है।
(ङ) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
(च) पादप मिट्टी से मूलरोम की सहायता से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं।

Question - 4 : -
स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए (मिलान करके) –

Answer - 4 : -


Question - 5 : -
मक्का, प्याज, सरसों तथा बैगन में पायी जाने वाली जड़ों के नाम लिखिए।

Answer - 5 : -

मक्का = झकड़ा जड़, प्याज = मूसला जड़, सरसों = मूसला जड़, बैगन = मूसला. जड़

Question - 6 : -
मूसला जड़ तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।

Answer - 6 : -


Question - 7 : -
किन्हीं तीन पौधों के नाम लिखिए जिनमें जड़, तना तथा पत्ती नहीं पाई जाती है।

Answer - 7 : -

बैक्टीरिया, कवक तथा शैवाल में जड़, तना तथा पत्ती नहीं पाई जाती है।

Question - 8 : -
किन्हीं दो बहुवर्षीय पौधों के नाम लिखिए।

Answer - 8 : -

आम तथा गुड़हल बहुवर्षीय पौधे हैं।

Question - 9 : -
शाक, झाड़ी तथा वृक्षों के पाँच-पाँच उदाहरण लिखिए।

Answer - 9 : -

शाक – मक्का, पालक, सरसों, मटर, बैगन।
झाड़ी – गुलाब, जंगली बेर, करौंदा, नीलकाँटा, गुड़हल।
वृक्ष – नीम, आम, बरगद, पीपल, चीड़।

Question - 10 : -
शाकाहारी, मांसाहारी तथा सर्वाहारी जन्तुओं के पाँच-पाँच नाम लिखिए।

Answer - 10 : -

शाकाहारी – खरगोश, गाय, हाथी, बकरी, घोड़ा।
मांसाहारी – शेर, चीता, गीदड़, तेंदुआ, चील।
सर्वाहारी – मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, कौआ, गौरैया।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×