MENU

Chapter 10 चतुर्भुज की रचनाएँ Ex 10 f Solutions

Question - 1 : -
चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB = BC = 3 सेमी, AD = CD =5 सेमी. तथा ∠ABC = 1200 हो।

Answer - 1 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 3 सेमी खींचा ।
  2. फिर बिन्दु B पर 120° का कोण बनाया तथा BC = 3 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया।
  3. फिर C को केन्द्र मानकर 5 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया।
  4. A को केन्द्र मानकर 5 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया जो पहले चाप को बिन्दु D पर काटता है।
  5. CD,DA को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है।
                           

Question - 2 : -
चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB= 2.8 सेमी, BC=3.1 सेमी, CD=2.6 सेमी, DA = 3.3 सेमी और ∠A = 60° हो।

Answer - 2 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 2.8 सेमी खींचा।
  2. फिर AB के बिन्दु A पर 60° का कोण बनाया तथा 3.3 सेमी का चाप लगाया जो ∠A को बिन्दु D पर काटता है।
  3. बिन्दु B से 3.1 सेमी का तथा बिन्दु D से 2.6 सेमी को चाप लगाया जो एक-दूसरे को बिन्दु C पर काटते हैं।
  4. BC, CD को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट चतुर्भुज है । विकर्ण AC = 4.8 सेमी०

Question - 3 : -
एक आयत की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ 4.2 सेमी० और 2.5 सेमी० हो। इसके विकर्ण की लम्बाई नापिए।

Answer - 3 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 4.2 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु A तथा B प्रत्येक पर 90° का कोण बनाए।
  3. बिन्दु A तथा B को केन्द्र मानकर 2.5 सेमी त्रिज्या से चाप लगाए जो क्रमशः बिन्दु D तथा C हैं।
  4. CD को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट आयत है। विकर्ण AC = 4.8 सेमी०

Question - 4 : -
एक समचतुर्भुज की रचना कीजिए जिसमें एक कोण 75° तथा एक भुजा 5.2 सेमी हो।

Answer - 4 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 5.2 सेमी खींचा।
  2. फिर बिन्दु A से 75° का कोण बनाती हुई रेखा खींची तथा AD = 5.2 सेमी काटा।
  3. फिर बिन्दु B तथा D को केन्द्र मानकर 5.2 सेमी त्रिज्या के चाप लगाए जो एक-दूसरे को बिन्दु C पर कांटते हैं।
  4. BC तथा DC को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट समचतुर्भुज है।

Question - 5 : -
एक वर्ग बनाइए, जिसकी एक भुजा 5.0 सेमी० हो।

Answer - 5 : -

  1. सर्वप्रथम रेखाखंड AB = 5 सेमी खींचा।
  2. फिर बिन्दु A तथा B से क्रमशः 90° के कोण बनाती हुई रेखा है* खींची।
  3. बिंदु A तथा B से 5 सेमी त्रिज्या लेकर चाप लगाए जो ∠A तथा ∠B को क्रमशः बिन्दु D तथा C काटते हैं।
  4. c तथा D को मिलाया।
अतः ABCD अभीष्ट वर्ग है।
                         

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×