MENU

Chapter 3 पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) इनमें से किसके अणुओं के बीच अन्तर-आणविक आकर्षण बल सबसे अधिक होता है?
(अ) पानी।
(ब) बर्फ 
(स) भाप
(द) ऑक्सीजन

(ख) धावन सोडा है-
(अ) सोडियम कार्बोनेट
(ब) सोडियम बाइकार्बोनेट।
(स) सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
(द) पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड।

(ग) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का सही सूत्र है-
(अ) CaOH
(ब) Ca2OH
(स) Ca(OH)3
(द) Ca(OH)2

(घ) इनमें से कौन प्रबल अम्ल हैं?
(अ) नाइट्रिक अम्ल 
(ब) साइट्रिक अम्ल
(स) एसिटिक अम्ल
(द) टारटेरिक अम्ल

(ङ) इनमें से कौन सूचक (इंडिकेटर) नहीं है-
(अ) लाल लिटमस
(ब) मिथाइल ऑरेन्ज
(स) फिनॉलफ्थेलीन
(द) एन्टासिड

Answer - 1 : -

(क) 
(ब) बर्फ (✓)

(ख) 
(अ) सोडियम कार्बोनेट (✓)

(ग) 
(द) Ca(OH)2(✓)

(घ) 
(अ) नाइट्रिक अम्ल (✓)

(ङ) 
(द) एन्टासिड (✓)

Question - 2 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) तत्व केवल एक ही प्रकार के ………. से बना होता है।
(ख) कम से कम………. तत्वों के संयोजन से यौगिक बनता है।
(ग) गैस के अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल का मान……….. होता है।
(घ) जल की तीन अवस्थाएँ ……. , ……….. , …………. है।
(ङ) अम्ल नीले लिटमस को ……… कर देते हैं।
(च) भस्म को स्वाद………………… होता है।
(छ) भस्म पानी में घुल कर क्षार बनाते हैं।
(ज) अम्ल क्षार से क्रिया करके …………. तथा ………… बनाते हैं।

Answer - 2 : -

(क) तत्व केवल एक ही प्रकार के परमाणु से बना होता है।
(ख) कम से कम दो तत्वों के संयोजन से यौगिक बनता है।
(ग) गैस के अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल का मान नगण्य होता है।
(घ) जल की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव, तरल है।
(ङ) अम्ल नीले लिटमस को लाले कर देते हैं।
(च) भस्म को स्वाद कड़वा तथा कसैला होता है।
(छ) भस्म पानी में घुल कर क्षार बनाते हैं।
(ज) अम्ल क्षार से क्रिया करके लवण तथा जल बनाते हैं।

Question - 3 : -
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सम्मुख सही (✓) तथा गलत कथन के सम्मुख गलत (✗) का निशान लगाइए-
(क) पदार्थ ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में पाये जाते हैं। 
(ख) तत्व भिन्न-भिन्न प्रकार के परमाणुओं से मिल कर बनते हैं। 
(ग) भिन्न-भिन्न पदार्थों के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को ससंजन बल कहते हैं। 
(घ) अणुओं के मध्य रिक्त स्थान को अन्तरावकाश कहते हैं। 
(ङ) चाँदी (Ag) का लैटिन नाम अर्जेन्टम है। 
(च) हाइड्रोजन की परमाणुकता 2 है।
(छ) रासायनिक अभिक्रियाओं में कुछ नए परमाणु भी जुड़ जाते हैं। 

Answer - 3 : -

(क) पदार्थ ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में पाये जाते हैं। (✓)
(ख) तत्व भिन्न-भिन्न प्रकार के परमाणुओं से मिल कर बनते हैं। (✗)
(ग) भिन्न-भिन्न पदार्थों के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को ससंजन बल कहते हैं। (✗)
(घ) अणुओं के मध्य रिक्त स्थान को अन्तरावकाश कहते हैं। (✗)
(ङ) चाँदी (Ag) का लैटिन नाम अर्जेन्टम है। (✓)
(च) हाइड्रोजन की परमाणुकता 2 है। (✓)
(छ) रासायनिक अभिक्रियाओं में कुछ नए परमाणु भी जुड़ जाते हैं। (✗)

Question - 4 : -
निम्नलिखित कथनों में से सही कथन को छाँट कर लिखिए-
(क) अम्लों का स्वाद खट्टा होता है। 
(ख) सिरके में टारटेरिक अम्ल होता है।
(ग) फिनॉलफ्थेलीन का रंग क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है।
(घ) साबुन में क्षारीय गुण होते हैं।
(ड़) सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक क्षार है।
(च) साबुन को कास्टिक सोडा से बना सकते हैं।

Answer - 4 : -

(क) अम्लों का स्वाद खट्टा होता है। (✓)
(ख) सिरके में टारटेरिक अम्ल होता है।
(ग) फिनॉलफ्थेलीन का रंग क्षारीय विलयन में गुलाबी हो जाता है। (✓)
(घ) साबुन में क्षारीय गुण होते हैं।
(ड़) सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक क्षार है। (✓)
(च) साबुन को कास्टिक सोडा से बना सकते हैं। (✓)

Question - 5 : -
निम्नलिखित तत्वों के संकेत लिखिए-
हीलियम, आर्गन, चाँदी, सोडियम, पोटैशियम, बेरियम, क्रोमियम

Answer - 5 : -

हीलियम – He
आर्गन – Ar
चाँदी – Ag
सोडियम – Na
पोटैशियम-K,
बेरियम – Ba
क्रोमियम – Cr

Question - 6 : -
निम्नलिखित तत्वों के नाम लिखिए-
Na, C, Br, Mn, Ag, Au, Ba, Ca, Mg

Answer - 6 : -

Na – सोडियम
C – कार्बन
Br – ब्रोमीन
Mn – मैग्नीज
Ag – सिल्वर
Au – गोल्ड
Ba – बेरियम
Ca – कैल्सियम
Mg – मैगनीशियम

Question - 7 : -
निम्नलिखित यौगिकों में कौन-कौन तत्व सम्मिलित हैं?
CaCl2, Al2(SO4)3, MgO, P2O5, CaCO3, C6H12O6, CO2

Answer - 7 : -

CaCl2 – कैल्सियम, क्लोरीन
Al2(SO4)3 – एल्युमीनियम, सल्फर, ऑक्सीजन
MgO – मैगनीशियम, ऑक्सीजन
P2O5 – फॉस्फोरस, ऑक्सीजन
CaCO3 – कैल्सियम, कार्बन, ऑक्सीजन
C6H12O6 – कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन
CO2 – कार्बन, ऑक्सीजन

Question - 8 : - एक यौगिक का सूत्र NaOH है। इसमें कौन-कौन से तत्व संयोजित हैं?

Answer - 8 : -

यौगिक NaOH में सोडियम, ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन तत्व संयोजित हैं।

Question - 9 : - ठोस पदार्थ किस प्रकार द्रव एवं गैसों से भिन्न हैं ?

Answer - 9 : -

ठोस पदार्थ निम्न प्रकार द्रव एवं गैसों से भिन्न हैं-

  1. ठोस पदार्थों के अणु, द्रव एवं गैसों की अपेक्षा अत्यधिक निकट होते हैं।
  2. ठोस पदार्थों के अणुओं के बीच आकर्षण बल, द्रव एवं गैसों की अपेक्षा बहुत अधिक होते हैं।
  3. ठोस पदार्थों की आकृति एवं आयतन निश्चित होता है, जबकि द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती, आयतन निश्चित होता है तथा गैसों की न तो आकृति निश्चित होती है और न ही आयतन निश्चित होता है।

Question - 10 : - रासायनिक तत्वों के प्रतीक उपयोग करने का क्या लाभ है ?

Answer - 10 : -

रासायनिक तत्वों के प्रतीक का उपयोग करने से हमें रासायनिक अभिक्रिया दर्शाने में आसानी होती है। जिससे यह पता चलता है कि अभिक्रिया में तत्व के कितने अणु या परमाणु सम्मिलित हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×