MENU

Chapter 7 विश्व में भारत Solutions

Question - 1 : - भारत का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार कितना है?

Answer - 1 : -

भारत की मुख्य भूमिका 8°4′ और 37°6′ उत्तरीय अक्षांशों तथा 68°7′ व 97°25′ पूर्वी देशांतरों के बीच फैली है। अतः भारत का अक्षांशीय विस्तार 29°2′ तथा देशांतरीय विस्तार 29°18′ है।

Question - 2 : - भारत की मानक समय रेखा किस देशान्तर पर है और यह कहाँ-कहाँ से गुजरती है ?

Answer - 2 : -

भारत की मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर पर है और यह उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद शहर से होकर गुजरती है।

Question - 3 : - कर्क रेखा, भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?

Answer - 3 : -

कर्क रेखा भारत के राज्य-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है।

Question - 4 : - भारत की स्थलीय सीमा किन-किन देशों से जुड़ी है ?

Answer - 4 : -

भारत की स्थलीय सीमा सात देशों-अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार (बर्मा) से जुड़ी हैं।

Question - 5 : - यदि लंदन में सुबह के 6:00 बजे हैं तो इस समय भारत में क्या समय होगा ?

Answer - 5 : -

यदि लंदन में सुबह के 6.00 बजे हैं तो भारत में इस समय सुबह 11.30 का समय होगा।

Question - 6 : - उत्तर प्रदेश राज्य के सभी पड़ोसी राज्यों व उनकी राजधानियों के नाम लिखिए।

Answer - 6 : -

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य एवं उनकी राजधानी-
उत्तर में उत्तराखंड-देहरादून; हिमालचे प्रदेश-शिमला
पश्चिम में हरियाणा-चंडीगढ़; दिल्ली-नई दिल्ली; राजस्थान-जयपुर
दक्षिण में मध्य प्रदेश-भोपाल; छत्तीसगढ़-रायपुर
पूर्व में बिहार-पटना; झारखंड-राँची ।

Question - 7 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) भारत ___ महाद्वीप में स्थित है।
(ख) भारत का पूरब से पश्चिम विस्तार ___किमी है।
(ग) भारत का अक्षांशीय विस्तार ____उत्तर से ___ उत्तर तक है।
(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी ____ है।
(ङ) भारत का क्षेत्रफल लगभग ______ वर्ग किमी है।

Answer - 7 : -

(क) भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
(ख) भारत का पूरब से पश्चिम विस्तार 2833 किमी है।
(ग) भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक है।
(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है।
(ङ) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 वर्ग किमी है।

Question - 8 : -
सही वाक्ये पर ✓ एवं गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए।
(क) भारत की उत्तर दिशा में चीन देश है।                               
(ख) भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है।                           
(ग) भारत 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों का संघ्र है।       
(घ) भारत का देशान्तरीय विस्तार 29°02′ है।                         
(ङ) लक्षद्वीप, अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह है।  

Answer - 8 : -

(क) भारत की उत्तर दिशा में चीन देश है।                               (✓)
(ख) भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है।                            (✗)
(ग) भारत 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों का संघ्र है।       (✓)
(घ) भारत का देशान्तरीय विस्तार 29°02′ है।                         (✓)
(ङ) लक्षद्वीप, अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह है।       (✓)

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×