MENU

Chapter 6 रैखिक असमिकाएँ (Linear Inequalities) Ex 6.2 Solutions

Question - 1 : - असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
x + y < 5.

Answer - 1 : -

समीकरण x + y = 5 को लीजिए। यह एक सरल रेखा है जो बिन्दु (5, 0), (0, 5) से होकर गुजरती है।
x = 0, y = 0 असमिका x + y < 5 में रखने पर,
अर्थात
0 + 0 < 5 या 0 < 5
⇒ मूल बिन्दु x + y < 5 के क्षेत्र में है।
छायाकिंत क्षेत्र x + y < 5 को निरूपित करता है जो इसका हल है।

Question - 2 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
2x + y ≥ 6

Answer - 2 : -

2x + y ≥ 6
समीकरण 2x + y = 6 को लीजिए, यह रेखा (3, 0) और (0, 6) से गुजरती है।
x = 0, y = 0 को 2x + y ≥ 6 में रखें तो 0 ≥ 6, जो सत्य नहीं है।
मूल बिन्दु 2x + y ≥ 6 के क्षेत्र में नहीं हैं।
2x + y ≥ 6 का क्षेत्र छायांकित किया गया है।

Question - 3 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
3x + 4y ≤ 12.

Answer - 3 : -

दी गई असमिका 3x + 4y ≤ 12 सरल रेखा 3x + 4y = 12 बिन्दु (4, 0), (0, 3) से होकर जाती है।
असमिका 3x + 4y ≤ 12 में (0, 0) रखने पर,
0 + 0 ≤ 12 अर्थात 0 ≤ 12 जो सत्य है।
मूल बिन्दु 3x + 4y ≤ 12 के क्षेत्र में  आता है।
इसका आलेख साथ वाली आकृति में दिखा गया है।

Question - 4 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
y + 8 ≥ 2x

Answer - 4 : -

दी हुई रैखिक असमिका y + 8 ≥ 2x सरल रेखा 2x – y = 8 बिन्दु (4, 0) और (0, -8) से होकर जाती है।
असमिका y + 8 ≥ 2x,
x = 0, y = 0 रखने पर
0 + 8 ≥ 0 अर्थात 8 ≥ 0 जो सत्य है।
मूल बिन्दु y + 8 ≥ 2x के क्षेत्र में आता है।
इसका आलेख साथ दी हुई आकृति में बनाया गया है।

Question - 5 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
x – y ≤ 2.

Answer - 5 : -

दी हुई असमिका x – y ≤ 2.
सरल रेखा x – y = 2 बिन्दु (2, 0), (0, -2) से होकर जाती है।
x = 0, y = 0 असमिका x – y ≤ 2 में रखने पर 0 ≤ 2 जो सत्य है।
मूल बिन्दु x – y ≤ 2 के क्षेत्र में है।
असमिका x – y ≤ 2 का आलेख साथ वाली आकृति में बनाया गया है।

Question - 6 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
2x – 3y > 6.

Answer - 6 : -

दी हुई रैखिक असमिका 2x – 3y > 6
सरल रेखा 2x – 3y = 6, (3, 0) और (0, -2) से होकर जाती है।
असमिका 2x – 3y > 6 में x = 0, y = 0 रखने पर 0 > 6 जो सत्य नहीं है।
मूल बिन्दु (0, 0) दी हुई असमिका में नहीं आता है।
इसका आलेख दी हुई आकृति में दर्शाया गया है।

Question - 7 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
-3x + 2y ≥ -6.

Answer - 7 : -

दी हुई रैखिक असमिका -3x + 2y ≥ -6 या 3x – 2y ≤ 6
सरल रेखा -3x + 2y = – 6 बिन्दु (2, 0) और (0, -3) से होकर जाती है।
-3x + 2y ≥ -6 में x = 0, y = 0 रखने पर 0 ≥ -6, जो सत्य है।
मूल बिन्दु (0, 0), 3x + 2y ≥ -6 असमिका के क्षेत्र में है।
इसका आलेख दी हुई आकृति में दर्शाया गया है।

Question - 8 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
3y – 5x < 30.

Answer - 8 : -

दी हुई असमिका 3y – 5x < 30
सरल रेखा 3y – 5x = 30, बिन्दु (-6, 0) और (0, 10) से होकर जाती है।
असमिका 3y – 5x < 30 में x = 0, y = 0 रखने पर
0 < 30 सत्य है।
मूल बिन्दु (0, 0), 3y – 5x < 30 के क्षेत्र में है। इसका आलेख दी गई आकृति में दर्शाया गया है।

Question - 9 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
y < -2

Answer - 9 : -

दी हुई रैखिक असमिका y < -2 सरल रेखा y = -2 बिन्दु (2, -2) और (-2, -2) से होकर जाती है।
y < -2 में y = 0 रखने पर 0 < -2, यह सत्य नहीं है।
मूल बिन्दु (0, 0), < -2 में नहीं।
दी हुई आकृति में छायांकित क्षेत्र से दर्शाया गया है।

Question - 10 : -
असमिका को आलेखन विधि से द्विविमीय तल में निरूपित कीजिए। 
x > -3

Answer - 10 : -

दी हुई रैखिक असमिका x > -3
सरल रेखा x = -3 बिन्दु (-3, 2), (-3, -2) से होकर जाती है।
x > -3 में x = 0 रखने पर,
0 > -3, यह सत्य है।
मूल बिन्दु (0, 0), x > 3 में है। दी हुई आकृति में x > -3 छायांकित क्षेत्र से दर्शाया गया है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×