MENU

Chapter 16 भोर और बरखा Solutions

Question - 1 : -
‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं। और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

Answer - 1 : -

बंसीवाले ललना’, ‘मोरे प्यारे’ व ‘लाल जी’ कहते हुए यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास कर रही है। वह उनसे कहती है कि मेरे लाल! उठो निद्रा त्याग दो। रात बीत गई और प्रातः का समय हो गया है। सभी घरों के दरवाजे खुल गए हैं। गोपियाँ दही बिलो रही हैं और तुम्हारे खाने के लिए मनभावन मक्खन निकाल रही हैं। तुम्हें जगाने के लिए द्वार पर सभी देव और मानवजन खड़े हैं जो तुम्हारे दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तुम्हारे सखा तुम्हारी जय-जयकार कर रहे हैं। ओ गौओं के रखवारे कृष्ण! वे हाथ में माखन और रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हें साथ ले जाने को आतुर हैं। तुम जल्दी उठ जाओ।

Question - 2 : -
नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-
‘माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।’

Answer - 2 : -

गौओं की रखवाली करने वाले तुम्हारे सखा ग्वाल-बालों ने हाथ में रोटी और मक्खन लिया हुआ है और गौएँ चरवाने जाने के लिए तुम्हारे इंतजार में खड़े हैं।

Question - 3 : -
पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

Answer - 3 : -

ब्रज में भोर होते ही घरों के दरवाजों के किवाड़ खुल जाते हैं, लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। सुबह होते ही ब्रज के घरों में गोपियाँ दही मथना शुरू कर देती हैं। वे मक्खन निकालती हैं उनके हाथों के कंगनों को झनकार झनकने लगती है। ग्वाल बाल कोलाहल करना प्रारंभ कर देते हैं और कृष्ण की जय-जयकार शुरू हो जाती है। बालकृष्ण हाथ में माखन रोटी ले लेते हैं।

Question - 4 : -
मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

Answer - 4 : -

मीरा को सावन मनभावन लगने लगा क्योंकि सावन के आते ही उसे श्रीकृष्ण के आने की भनक हो गई।

Question - 5 : -
पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

Answer - 5 : -

सावन के आते ही बादल उमड़-घुमड़कर चारों दिशाओं में फैल जाते हैं। बिजली चमकने लगती है, वर्षा । की झड़ी लग जाती है। वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदें बरसती हैं। पवन भी शीतल और सुहावनी लगने लगती है।

Question - 6 : -
मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

Answer - 6 : -

सूरदास       –   सूरसागर
तुलसीदास   –   रामचरितमानस।

Question - 7 : -
सुबह जगने के समय आपको क्या अच्छा लगता है?

Answer - 7 : -

प्रात:काल की सैर करना, उगते हुए सूर्य की लालिमा को देखना, पक्षियों की चहचहाहट।

Question - 8 : -
यदि आपको अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े, तो कैसे जगाएँगे?

Answer - 8 : -

यदि मुझे अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े तो हम उसे प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर जगाएँगे।

Question - 9 : -
वर्षा में भीगना और खेलना आपको कैसा लगता है?

Answer - 9 : -

वर्षा में भीगना और खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

Question - 10 : -
मीरा बाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है
(क)गाँव, गली या मुहल्ले में
(ख)रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर
(ग)नदी या समुद्र के किनारे
(घ)पहाड़ों पर

Answer - 10 : -

  1. गाँव, गली या मुहल्ले में कुछ लोग सुबह-सुबह मंदिर जाने वाले, कुछ सैर करने वाले, कई-कई नौकरी पर जाने वाले, कुछ घरों के आगे की सफ़ाई करते हुए व कुछ दूध के नाश्ते का सामान लेने के लिए जाते हुए दिखाई देते हैं।
  2. कुछ लोग ‘यात्री आराम गृह’ से निकलते हुए, कुछ नाश्ता करते और चाय-दूध पीते हुए, कुछ तैयार होकर घरों से गाड़ियाँ पकड़ने हेतु आते हुए, कुछ टिकट खिड़की पर टिकट लेते हुए, कुछ नींद से भरी आँखों से गाड़ियों से उतरते हुए वे सफ़ाई कर्मचारी सफ़ाई करते हुए दिखाई देते हैं और कई लोग, पत्र-पत्रिकाएँ भी खरीद रहे। होते हैं।
  3. नदी या समुद्र पर सुबह का वातावरण बहुत शांत होता है। जल बड़ी ही धीमी गति से बहता है। लहरें शांत होती हैं। मन को अत्यधिक शांति प्रदान करने वाला वातावरण होता है।
  4. पहाड़ों पर सुबह का वातावरण बड़ा ही सुहावना होता है। हल्का-हल्का सूर्य का प्रकाश सुनहरी घटा बिखेरता है। कोहरा छटता प्रतीत होता है। वृक्षों के पत्ते हवा के झोंकों से हल्के-हल्के हिलते प्रतीत होते हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×