MENU

Chapter 5 त्रिभुज Ex 5 g Solutions

Question - 1 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ( पूर्ति करके)
  1. समकोण त्रिभुज का परिकेन्द्र ……….. पर स्थित होता है।
  2. अधिक कोण त्रिभुज का परिकेन्द्र त्रिभुज के …………… में स्थित होता है।
  3. न्यूनकोण त्रिभुज का परिकेन्द्र त्रिभुज …………….. में स्थित होता है।

Answer - 1 : -

  1. समकोण त्रिभुज का परिकेन्द्र कर्ण पर स्थित होता है।
  2. अधिक कोण त्रिभुज का परिकेन्द्र त्रिभुज के बाह्य क्षेत्र में स्थित होता है।
  3. न्यूनकोण त्रिभुज का परिकेन्द्र त्रिभुज अन्तः क्षेत्र में स्थित होता है।

Question - 2 : -
एक त्रिभुज ABC खींचिए जिसमें AB=3 सेमी, BC-4 सेमी और AC=5 सेमी। इस त्रिभुज का परिकेन्द्र ज्ञात कीजिए।

Answer - 2 : -

रचना – सर्वप्रथम दी गई नाप के अनुसार एक त्रिभुज ABC खींचा। भुजा AB, BC तथा AC के लम्बार्धक खींचे, जो एक-दूसरे को बिन्दु 0 पर काटते h b हैं। अतः बिन्दु 0 त्रिभुज का परिकेन्द्र है, जो त्रिभुज के कर्ण पर स्थित है।

Question - 3 : -
एक अधिक कोण त्रिभुज ABC बनाइए जिसका कोण B अधिक कोण हो, इस त्रिभुज का परिकेन्द्र ज्ञात कीजिए।

Answer - 3 : -

रचना – सर्वप्रथम किसी भी नाप का एक अधिककोण त्रिभुज बनाया, जिसका कोण B अधिक कोण है। भुजा AB तथा BC के लम्बार्धक खींचे, जो एक-दूसरे को बिन्दु 0 पर काटते हैं। अतः बिन्दू 0 त्रिभुज ABC को परिकेन्द्र है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×