MENU

Chapter 5 उद्योग Solutions

Question - 1 : -
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?
(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?
(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?
(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?
(v) बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है?

Answer - 1 : -

(i) उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है।
(ii) उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक
कच्चे माल की उपलब्धता 
भूमि 
श्रम 
शक्ति के साधन 
परिवहन 
बाजार 
(iii) लोहा-इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है, क्योंकि अन्य उद्योगों के लिए उनकी आधारभूत सामग्री जैसे औजार और मशीनें आदि लोहा-इस्पात से बनी होती है।
(iv) कपास उद्योग के मुंबई में तेजी से विकसित होने के कारण-
कोष्ण और आर्द्र जलवायु 
मशीन आयात के लिए पत्तन की उपलब्धता 
कच्चे माल की उपलब्धता 
दक्ष श्रमिकों की उपलब्धता 
(v) बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच समानताएँ-
सर्वाधिक संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान हैं। 
सुहावनी, आकर्षक, जलवायु तथा स्वच्छ पर्यावरण है। 
अच्छी परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध है। 
निपुण व अनुभवी कार्य बल उपलब्ध है। 
पूँजी 

Question - 2 : -
सही उत्तर चिह्नित कीजिए-
(i) सिलिकॉन घाटी अवस्थित है
(क) बंगलौर में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में

(ii) कौन-सा उद्योग ‘सनराईज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है?
(क) लोहा-इस्पात उद्योग
(ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी

(iii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक उत्तर सही


Answer - 2 : -

(i) (ख) कैलिफोर्निया में
(ii) (ग) सूचना प्रौद्योगिकी
(iii) (ख) जूट

Question - 3 : -
अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

Answer - 3 : -

(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
 
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
 

Question - 4 : -
दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए-
(i) कच्चा माल ……………. और …………………
(ii) अंतिम उत्पाद …………………… और ……………………..
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप ………………. और …………………….
(iv) कृषि-आधारित उद्योग ……………….. और ………………….
(v) कुटीर उद्योग …………………… और ……………………….
(vi) सहकारिता ………………….. और ……………………….

Answer - 4 : -

(i) गन्ना, लौह-अयस्क
(ii) चीनी, इस्पात
(iii) व्यापार, बैंकिंग ।
(iv) सूत्री वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग
(v) टोकरी बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना
(vi) आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड, सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×