MENU

Chapter 8 जन्तु की संरचना व कार्य Solutions

Question - 1 : -
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (विकल्प चुनकर) –
(क) भोजन का पाचन होता है –
(i) आहारनाल में 
(ii) फेफड़े में
(iii) हृदय में
(iv) वृक्क में

(ख) मानव के मस्तिष्क में कितने भाग होते हैं –
(i) दो
(ii) तीन 
(iii) चार
(iv) वृक्क में

(ग) श्रवणेन्द्रिय है –
(i) नाक
(ii) आँख
(iii) जीभ
(iv) कान 

(घ) द्विलिंगी जन्तु है-
(i) अमीबा
(ii) केचुआ 
(iii) मेढक
(iv) कुत्ता

Answer - 1 : -

(क) (i) आहारनाल में 
(ख) (ii) तीन 
(ग) (iv) कान 
(घ) (ii) केचुआ 

Question - 2 : -

खाली स्थानों को भरिए (भरकर) –

(क) मनुष्य में कुल ____हड्डियाँ होती हैं।

(ख) मनुष्य हृदय में कुल ___कक्ष होते हैं।

(ग) वयस्क मनुष्य के रीढ़ में कुल ____ होती है।

(घ) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा ___ होती है।


Answer - 2 : -

(क) मनुष्य में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं।

(ख) मनुष्य हृदय में कुल 4 कक्ष होते हैं।

(ग) वयस्क मनुष्य के रीढ़ में कुल 26 हड्डियाँ होती है।

(घ) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा लचीली होती है।


Question - 3 : - निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए (जोड़े बनाकर)-

Answer - 3 : -


Question - 4 : -
निम्नलिखित में सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (✗) का चिह्न लगाएँ-(चिह्न लगाकर) –
(क) मछलियों में प्रचलन पंख द्वारा होता है।            
(ख) मनुष्य का हृदय बराबर स्पंदन करता है।                
(ग) पुरुष में एक जोड़ी वृषण पाये जाते हैं।                     
(घ) मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से ही आरम्भ हो जाता है।    

Answer - 4 : -

(क) मछलियों में प्रचलन पंख द्वारा होता है।            (✗)
(ख) मनुष्य का हृदय बराबर स्पंदन करता है।                (✓)
(ग) पुरुष में एक जोड़ी वृषण पाये जाते हैं।                     (✗)
(घ) मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से ही आरम्भ हो जाता है।    (✓)

Question - 5 : -
मनुष्य के श्वसन अंग का नामांकित चित्र बनाइए।

Answer - 5 : -


Question - 6 : -
मनुष्य में पाए जाने वाले कोई चार तन्त्रों के नाम लिखिए-

Answer - 6 : -

  1. तंत्रिका तन्त्र
  2. श्वसन तन्त्र
  3. पाचन तन्त्र
  4. परिसंचरण तन्त्र

Question - 7 : -
कंकाल तंत्र के दो कार्य लिखिए?

Answer - 7 : -

  1. कंकाल शरीर को एक निश्चित आकृति एवं आकार प्रदान करता है।
  2. कंकाल शरीर को सुदृढ़ बनाता है।

Question - 8 : -
सन्धि किसे कहते हैं?

Answer - 8 : -

हमारा कंकाल तंत्र हड्डियों का ढाँचा होता है। इनकी हड्डियाँ एक दूसरे से विभिन्न प्रकार से आपस में जुड़ी होती हैं, इन जोड़ों को सन्धि कहते हैं।

Question - 9 : -
मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए?

Answer - 9 : -


Question - 10 : -
मनुष्य में कितनी ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं प्रत्येक का नाम तथा कार्य लिखिए?

Answer - 10 : -

मनुष्य में पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं– कान, आँख, नाक, जीभ, तथा त्वचा

  1. कान-कान को श्रवणेन्दिय कहा जाता है। कान सुनने तथा शरीर का संतुलन बनाने में सहायक होते हैं।
  2. आँख-आँख को दृश्येन्द्रिय कहा जाता है। आँख द्वारा देखने का कार्य होता है।
  3. नाक- नाक द्वारा गंध का अनुभव होता है। इसकी घ्राणेन्द्रिय कहा जाता है।
  4. जीभ-इसे स्वादेन्द्रिय कहा जाता है। यह खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशील होती है।
  5. त्वचा-त्वचा को स्पर्शेन्द्रिय भी कहा जाता है। इसके द्वारा टंडा, गर्म, कटोर, मुलायम, चिकना तथा खुरदरा आदि का पता चलता है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×