MENU

Chapter 12 क्षेत्रमिति ( मेंसुरेशन) Ex 12 b Solutions

Question - 1 : - आकृति 12.10 में अन्दर वाले आयत की लम्बाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए

Answer - 1 : -

अन्दर वाले आयत की लम्बाई = (30 – 2 – 2) मी
= (30 – 4) मी = 26 मी
अन्दर वाले आयत की चौड़ाई = (20 – 2 – 2) मी
= (20 – 4) मी = 16 मी

Question - 2 : -
आकृति 12.11 में बाहर वाले आयत की लम्बाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए

Answer - 2 : -

बाहरी आयत की लम्बाई = (25 + 3 + 3) मी
= (25 + 6) मी = 31 मी।
बाहरी आयत की चौड़ाई = (15 + 3 + 3) मी
= (15 + 6) मी = 21 मी

Question - 3 : - आकृति 12.12 में बने छायांकित रास्ते की चौड़ाई 3 मीटर है। बड़े आयत, और रास्ते का क्षेत्रफल ज्ञात करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)

Answer - 3 : -

  1. बड़े आयत का क्षेत्रफल 200 मीटर
  2. छोटे आयत का क्षेत्रफल 56 मीटर [(20 – 3 – 3) × (1043 – 3)] = 56
  3. छायांकित रास्ते का क्षेत्रफल 144 मीटर (200 – 56) = 144

Question - 4 : - एक हॉल की लम्बाई 20 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है। इसकी दीवारों के चारों ओर फर्श में 2 मीटर चौड़ाई का संगमरमर लगा हुआ है। अपनी अभ्यास पुस्तिका पर एक रफ चित्र बनाकर संगमरमर लगे फर्श का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Answer - 4 : -

हॉल की लम्बाई = 20 मी
हॉल की चौड़ाई = 8 मी
संगमरमर रहित हॉल की लम्बाई = 20 – 2 – 2 = 16 मी
संगमरमर रहित हॉल की चौड़ाई = 8 – 2 – 2 = 4 मी
हॉल का क्षेत्रफल = 20 × 8 = 160 मी2
संगमरमर रहित हॉल का क्षेत्रफल = 16 × 4 = 64 मी
अतः संगमरमर लगे फर्श का क्षेत्रफल = (160 – 64) मी = 96 मी2

Question - 5 : -
एक वर्गाकार बगीचे के चारों ओर 50 सेमी चौड़ाई का मार्ग बना हुआ है। बगीचे की लम्बाई मार्ग सहित 51 मीटर है। बगीचे का क्षेफफल ज्ञात कीजिए।

Answer - 5 : -

वर्गाकार बगीचे की मार्ग सहित लम्बाई = 51 मी
मार्ग की चौड़ाई = 50 सेमी = 50 मी
वर्गाकार बगीचे की लम्बाई = (51 – 50 – 50) मी
= 50 मी
वर्गाकार बगीचे का क्षेत्रफल = 50 × 50 = 2500 मी2

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×