MENU

Chapter 5 त्रिभुज Ex 5 b Solutions

Question - 1 : -
त्रिभुज ABC की रचना कीजिए जिसकी भुजा BC=6.0 सेमी ∠B=50°तथा CA+AB=8.0 सेमी

Answer - 1 : -

दिया है A ABC में रेखाखण्ड BC = 6 सेमी ∠B = 50 तथा ∠A + AB = 8 सेमी
रचना करनी है – ∆ ABC की।
रचना-

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड BC=6 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु B पर 50°का कोण बनाती हुई रेखा BY खींची।
  3. रेखा BY से दो भुजाओं का योग (CA+AB=8 सेमी) का रेखाखण्ड BD खींचा। बिन्दु D को C से मिलाया।
  4. रेखाखण्ड CD का लम्बार्द्धक खींचा जो कि BD को A पर प्रतिच्छेद करता है। A को C से मिलाया।
  5. यही AABC अभीष्ट त्रिभुज है।

Question - 2 : -
∆ABC की रचना कीजिए जिसमें BC = 7.5 सेमी, ∠B = 45° तथा AB – CA = 2.0 सेमी

Answer - 2 : -

दिया है ∆ABC में रेखाखण्ड BC=7.5 सेमी 2B = 45° तथा AB – CA = 2 सेमी
रचना करनी है – ∆ ABC की
रचना –

  1. र्वप्रथम रेखाखण्ड BC = 7.5 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु B पर परकार व पटरी की सहायता से 45° का। कोण बनाती हुए रेखा BX खींची।
  3. रेखा BXसे AB-CA=2 सेमी का रेखाखण्ड। BD खींचा।
  4. बिन्दु D से C को मिलाया।
  5. रेखाखण्ड CD का लम्बार्द्धक खींचा जो BX को A पर काटता है। CA को मिलाया।
  6. यही ∆ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

Question - 3 : -
∆ABC की रचना कीजिए जिसमें BC = 5 सेमी, ∠B = 50° तथा AC – AB = 2 सेमी

Answer - 3 : -

दिया है A ABC में रेखाखण्ड BC=5 सेमी ∠B= 50° तथा AC-AB=2 सेमी
रचना करनी है – ∆ ABC की।
रचना –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड BC=5 सेमी खींचा।
  2. बिन्दु B पर 50° का कोण बनाती हुई रेखा BX खींची तथा इसे B की तरफ नीचे बढ़ाते हुए रेखा BY खींचीं।
  3. रेखा BY से AC-AB=2 सेमी का रेखाखण्ड BD खींचा।
  4. बिन्दु D से C को मिलाया।
  5. रेखाखण्ड CD का लम्बार्द्धक खींचा जो रेखा BX को A पर काटता है। CA को मिलाया।
  6. यही ∆ABC अभीष्ट त्रिभुज है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×