MENU

Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Solutions

Question - 11 : -
सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए
(क) काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं।
1. रेगिस्तानी वनस्पति में 
2. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में 
3. टुंड्रा वनस्पति में 

(ख) काँटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं।
1. गर्म एवं आई, उष्णकटिबंधीय जलवायु में 
2. गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में 
3. ठंडी ध्रुवीय जलवायु में 

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वने का एक सामान्य जानवर :
1. बंदर 
2. जिराफ़ 
3. ऊँट 

(घ) शंकुधारी वन की महत्त्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति :
1. रोज़वुड 
2. चीड़ 
3. सागवान 

(च) स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं :
1. दक्षिण अफ्रीका 
2. आस्ट्रेलिया 
3. मध्य एशिया 

Answer - 11 : -

(क) 3. टुंड्रा वनस्पति में
(ख) 2. गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में
(ग) 1. बंदर
(घ) 2. चीड़
(च) 3. मध्य एशिया

Question - 12 : - निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

Answer - 12 : -


Question - 13 : -
कारण बताइए –
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फ़र एवं त्वचा मोटी होती है।
(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।

Answer - 13 : -

(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर मोटा फर एवं मोटी चमड़ी होती है, जो उन्हें काफी ठंडी जलवायु से सुरक्षित रख सके।

(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं, ये वन मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहाँ मौसमी परिवर्तन होते रहते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले वृक्ष जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

(ग) ऊँचाई में परिवर्तन के साथ जलवायु में परिवर्तन होता है तथा इसके कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है। जलवायु में निम्न परिवर्तन के कारण वनस्पति के प्रकार और सघनता में बदलाव आते हैं
1. विभिन्न स्थानों के तापमान में अन्तर के कारण। 
2. विभिन्न स्थानों के वर्षा में विभिन्नता के कारण। 
3. भूमि की ढाल एवं मृदा की पुरत की मोटाई में विभिन्नता के कारण। 

Question - 14 : -
क्रियाकलाप –
(क) विश्व के विभिन्न भागों के वनों एवं घास स्थलों के चित्र एकत्र करें। प्रत्येक चित्र के नीचे इससे संबंधित एक वाक्य लिखें।
(ख) वर्षावन, घासस्थल एवं शंकुधारी वन का एक कोलाज बनाएँ।

Answer - 14 : - उपरोक्त क्रियाकलापों (क एवं ख) को अपने सहपाठियों एवं अध्यापक की सहायता से पूर्ण कीजिए। इस कार्य में सहायता के लिए नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×