MENU

Chapter 1 भारतीय संविधान Solutions

Question - 11 : -
नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।
 
नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?

Answer - 11 : -

नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता
1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी। 
2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है। 

Question - 12 : - अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?

Answer - 12 : -

अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो
1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते। 
2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते। 
3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वतंत्रताओं का उपयोग नहीं कर पाते। 

Question - 13 : -
निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख ) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।

Answer - 13 : -

1. महिलाएँ अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं। 
2. बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार है। 
3. मांसाहारी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है। 
4. गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके। 

Question - 14 : - नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

Answer - 14 : -

1. संघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं। 
2. सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके। 
3. मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं। 
4. देश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है। 

Question - 15 : - इन नक्शे में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें-
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें

Answer - 15 : - स्वयं करें।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×