MENU
Question -

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?



Answer -

1. प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-आकृतियों, जलवायु, ऊँचाई, वनस्पति जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है। 
2. संसाधनों का सर्तकता तथा बुद्धिमतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है। 
3. मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है। 
4. संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढी ही नहीं, अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×