MENU

Chapter 10 कानून और सामाजिक न्याय Solutions

Question - 11 : - दो मजदूरों से बात करके पता लगाएँ कि उन्हें कानून द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आप निर्माण मजदूरों, खेत मज़दूरों, फैक्ट्री मज़दूरों या किसी दुकान पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर सकते हैं।

Answer - 11 : - विद्यार्थी स्वयं करें।

Question - 12 : - विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से क्या फ़ायदा है?

Answer - 12 : -

विदेशी कंपनियों को फायदा-
1. भारत में सस्ता श्रम मिलता है। 
2. भारत में सस्ती दरों पर भूमि उपलब्ध होती है। 
3. भारत में विशाल बाज़ार उपलब्ध होता है। 
4. भारत में उदार और अनुकूल सरकारी नीतियों का फायदा मिलता है जिससे उनका लाभ बढ़ता है। 
5. सुरक्षा नियमों का पूरा पालन करने पर कम खर्च आता है। 

Question - 13 : - क्या आपको लगता है कि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सामाजिक न्याय मिला है? चर्चा करें।

Answer - 13 : -

भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ितों को सामाजिक न्याय नहीं मिला है क्योंकि
1. पीड़ितों को घटना के 24 साल बाद भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 
2. वे पीने के साफ पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं और यूनियन कार्बाइड के जहर से ग्रस्त लोगों के लिए नौकरियों व उचित मुआवजे की माँग कर रहे हैं। 
3. वे यूनियन कार्बाइड के चेयरमैन एंडरसन को सजा दिलाने के लिए भी आंदोलन चला रहे हैं। 

Question - 14 : - जब हम कानूनों को लागू करने की बात करते हैं तो इसका क्या मतलब होता है? कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है? कानूनों को लागू करना इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है?

Answer - 14 : -

कानून को लागू करने का मतलब-
कानून को लागू करने का मतलब है कि कानून केवल बनाए ही न जाएँ, बल्कि उनको व्यवहार में भी लाना जरूरी है।
कानून लागू करने की जिम्मेदारी-
कानून बनाने का काम विधायिका करती है और कानूनों को लागू करने का काम कार्यपालिका यानि सरकार का होता है।
कानून को व्यवहार में लाना क्यों जरूरी
1. कानूनों को जब तक लागू नहीं किया जाता तब तक बनाए गए कानूनों का कोई महत्त्व नहीं। 
2. जब कोई कानून ताकतवर लोगों से कमजोर लोगों की रक्षा के लिए बनाया जाता है तो उसको लागू करना और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि कानून के लागू होने से उनके हितों की रक्षा होगी। 
3. कानून लागू करके ही सरकार व्यक्तियों या निजी कंपनियों की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकती है ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सकें। 

Question - 15 : - कानून के जरिए बाजारों को सही ढंग से काम करने के लिए किस तरह प्रेरित किया जा सकता है? अपने जवाब के साथ दो उदाहरण दें।

Answer - 15 : -

कानूनों के माध्यम से निम्नलिखित प्रकार से बाजारों को सही ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है-
1. चीजों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए यह बताने के लिए कानून बनाया गया है। उदाहरण के लिए विद्युत उपकरण सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने चाहिए। 
2. कीमतों को नियंत्रण में रखने वाले कानून आवश्यक वस्तुओं की कीमतों; जैसे- चीनी, दाल, तेल, अनाज आदि को नियंत्रण में रखता है। 

Question - 16 : - मान लीजिए कि आप एक रासायनिक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हैं। सरकार ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह वर्तमान जगह से 100 किलोमीटर दूर किसी दूसरे स्थान पर अपना कारखाना चलाए। इससे आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा? अपनी राय पूरी कक्षा के सामने पढ़कर सुनाएँ।

Answer - 16 : -

एक मजदूर की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभाव-
1. नए स्थान पर रहने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। नई जगह पर जाकर बसने में दिक्कतें आएँगी और आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। 
2. बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होगी क्योंकि नई जगह पर शिक्षा की सुविधा किस प्रकार की है यह बात महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
3. नए स्थान पर उपलब्ध परिवहन सुविधाएँ, स्वास्थ्य सुविधाएँ, बाजार सुविधा कैसी है? यह बात भी मजदूर की जिंदगी को प्रभावित करेगी। 

Question - 17 : - इस इकाई में आपने सरकार की विभिन्न भूमिकाओं के बारे में पढ़ा है। इनके बारे में एक अनुच्छेद लिखें।

Answer - 17 : -

सरकार की विभिन्न भूमिकाएँ-
1. प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न जनसुविधाएँ; जैसे-पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, परिवहन तथा विद्यालय आदि उपलब्ध कराना। 
2. सरकार बजट पेश करती है। सरकार बजट में वर्ष के आय तथा व्यय और आने वाले वर्ष की योजनाओं के लिए पैसे की व्यवस्था कैसे की जाएगी। 
3. सरकार कानून बनाती है तथा इस बात को भी सुनिश्चित करती है कि कानूनों को कैसे लागू किया जाए। 
4. सरकार यह भी सुनिश्चित करती है कि संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों का हनन न हो। 

Question - 18 : -
आपके इलाके में पर्यावरण को दूषित करने वाले स्रोत कौन से हैं?
(क) हवा;
(ख) पानी और
(ग) मिट्टी में प्रदूषण के संबंध में चर्चा करें। प्रदूषण को रोकने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं? क्या आप कोई और उपाय सुझा सकते हैं?

Answer - 18 : -

पर्यावरण को दूषित करने वाले स्रोत-
1. हवा-फैक्ट्रियों और यातायात के साधनों से निकलने वाला धुआँ। 
2. पानी-गंदे नालों का पानी, सीवर का पानी, कारखानों का गंदा पानी आदि। 
3. मिट्टी-फैक्ट्रियों को दूषित जल व कचरा, घरों का गंदा पानी व कूड़ा-कचरा आदि। 
प्रदूषण रोकने हेतु उठाए गए कदम-
1. सरकार ने सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए कानून बनाए हैं। 
2. गंदे पानी को साफ करने के लिए जल शोधक संयंत्र स्थापित किए गए हैं। 
3. उद्योगों व फैक्ट्रियों को रिहायशी इलाकों से दूर स्थापित किए गए हैं। 
4. प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है। 
अन्य उपाय-
1. अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ। 
2. लोगों को प्रदूषण रोकने के लिए जागरूक करना। 
3. निजी वाहनों को सी.एन.जी. के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 
4. कूड़ा-करकट व अपशिष्ट के निपटान के लिए व्यवस्था की गयी है। 

Question - 19 : - पहले पर्यावरण को किस तरह देखा जाता था? क्या अब सोच में कोई बदलाव आया है? चर्चा करें।

Answer - 19 : -

पहले पर्यावरण के प्रति सोच-
1. पर्यावरण को मुफ्त की चीज माना जाता था। 
2. पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं थी। 
3. पहले पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत कम कानून थे और इन कानूनों को लागू करने की व्यवस्था | भी काफी कमजोर थी। 
पर्यावरण के प्रति सोच में बदलाव-
1. पर्यावरण के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है और अब लोग पर्यावरण की चिंता करने लगे हैं। 
2. न्यायालयों ने अपने फैसलों में स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार को जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा माना है। 
3. सरकार ने भी सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए कानून बनाए हैं। 

Question - 20 : - प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण इस कार्टून के जरिए क्या कहना चाह रहे हैं? इसका 2006 में बनाए गए इस कानून से क्या संबंध है जिसको पृष्ठ 123 पर आपने पढ़ा था।

Answer - 20 : -

2006 में बनाए गए कानून से संबंध-
1. प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण इस
कार्टून के माध्यम से बताना चाहते हैं कि हमारे देश में बाल मजदूरी अभी भी जारी 
2. इस सामाजिक कुरीति में गरीब वर्ग अमीर वर्ग द्वारा शोषित होता है। 
3. 2006 में सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को घर, ढाबों या रेस्तराँ आदि में नौकरी पर रखने की प्रथा पर पाबंदी लगा दी थी। 

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×