MENU
Question -

कारण बताइए –
(क) प्रेअरी को ‘विश्व का धान्यागार’ कहा जाता है।
(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास उत्तर वेल्ड में ऊनी उद्योग के विकसित होने के कारण



Answer -

(क) इस प्रदेश में उपजाऊ भूमि और गेहूँ के लिए अनुकूल जलवायु पाई जाती हैं तथा यह प्रदेश संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी भाग और कनाडा के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह प्रदेश काफी विकसित क्षेत्र है, इसलिए यहाँ के किसान कृषि वैज्ञानिक विधियों एवं ट्रैक्टर, हारवेस्टर तथा कंबाइन के उपयोग करके गेहूं की फसल को अधिक मात्रा में उगाते हैं। गेहूँ के अत्यधिक उत्पादन के कारण प्रेअरी को विश्व का धान्यागार भी कहते हैं।

(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास उत्तर वेल्ड में ऊनी उद्योग के विकसित होने के कारण
1. वेल्ड का अधिकतर भाग घास से ढंके हुए हैं। 
2. भेड़ पालन यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय है। मेरिनो भेड़ एक लोकप्रिय प्रजाति है और इससे काफी अच्छा ऊन मिलता है। 
3. यहाँ शीत ऋतु ठंडी एवं शुष्क होती है। इस दौरान तापमान 5° सेल्सियस से 10° सेल्सियस के मध्य रहता है तथा ग्रीष्म ऋतु काफी छोटी होती है, इसलिए यहाँ ऊनी वस्त्र की माँग काफी अधिक होती है। 

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×