MENU
Question -

साथ में दिए गए कुछ कथनों पर विचार कीजिए और बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य? अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़कों और लड़कियों की भूमिकाओं के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाते।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों में कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएँ जो घर पर रहती हैं, कोई काम नहीं करतीं।
(घ) महिलाओं के काम, पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं।



Answer -

(क) यह कथन सही है, क्योंकि जिन समुदाय या समाजों में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या काफी कम है या जो समाज रूढ़िवादी परंपरा से जकड़ा हुआ है, उन समाजों में लड़कों और लड़कियों की भूमिकाओं के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाते।
(ख) यह कथन सही नहीं हैं। हमारे ग्रामीण या नगरीय समाज में भी लड़के और लड़कियों के परवरिश में भेद भाव किए जाते हैं। भले ही ग्रामीण और नगरीय समाज में भेदभाव करने के अनुपात में अंतर हो।
(ग) यह कथन सही नहीं है, क्योंकि जो महिलाएँ घर पर रहती हैं वे घरेलू कामों को करती हैं; जैसे-खाना बनाना, घर की सफ़ाई करना, बच्चों की देखभाल करना आदि प्रमुख है।
(घ) यह कथन सही है, क्योंकि महिलाएँ जो घर में काम करती हैं उन्हें पैसों में नहीं आँका जाता और न ही इन कामों से आय की प्राप्ति होती है इसलिए महिलाओं के काम को पुरुषों के काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×