MENU
Question -

गोलीय दर्पण के लिए ध्रुव, वक्रता केन्द्र, मुख्य फोकस तथा मुख्य अक्ष की परिभाषा दीजिए। रेखा चित्र बनाकर इनकी स्थितियों को प्रदर्शित कीजिए।



Answer -

ध्रुव – गोलीय दर्पण में परावर्तक तल के मुख्य बिन्दु ‘P’ को ध्रुव कहते हैं।

वक्रता केन्द् – गोलीय दर्पण जिस खोखले गोले के कटे हुए भाग होते हैं उस गोले के केन्द्र को वक्रता केन्द्र कहते हैं। चित्र में C दर्पण का वक्रता केन्द्र है।
वक्रता त्रिज्या – दर्पण के ध्रुव से वक्रता केन्द्र की दूरी को गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहते हैं। इसे 7 से प्रदर्शित करते हैं। चित्र में CP दर्पण की वक्रता त्रिज्या है।
मुख्य फोकस – मुख्य अक्ष के समान्तर दर्पण पर आपतित किरणें परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष को जिस बिन्दु पर काटती हैं (अवतल दर्पण में) या पीछे बढ़ाए जाने पर मुख्य अक्ष पर मिलती हैं, (उत्तल दर्पण में) उस बिन्दु को गोलीय दर्पण का मुख्य फोकस कहते हैं।
मुख्य अक्ष – दर्पण के ध्रुव और वक्रता केन्द्र से होकर आने वाली रेखा को दर्पण का मुख्य अक्ष कहते हैं। PC रेखा मुख्य अक्ष है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×