MENU

Chapter 16 प्रकाश Solutions

Question - 11 : -
किसी समतल दर्पण में कोई प्रकाश किरण लम्बवत् आपतित हो तो परावर्तित किरण को चित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए।

Answer - 11 : - विद्यार्थी स्वयं करें।

Question - 12 : - (क) उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा दीजिए तथा आवश्यक किरण आरेख बनाइए।
(ख) परावर्तन के नियमों को लिखिए।

Answer - 12 : -

(क)
उत्तल दर्पण के वक्रता केन्द्र और ध्रुव के बीच के बिंदु को मुख्य फोकस कहते हैं। इसे F द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।


(ख) 
परावर्तन के नियम
1. आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में एक बिंदु पर मिलते हैं।
2. आपतन कोण (∠i) परावर्तन कोण (∠r) के बराबर होता है। ∠i = ∠r

Question - 13 : - (क) पार्श्व परिवर्तन क्या है? समतल दर्पण से बने प्रतिबिम्ब पार्श्व परिवर्तन दर्शाइए।
(ख) अंग्रेजी वर्णमाला के किन-किन अक्षरों के समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्बों में पार्श्व परिवर्तन प्रतीत नहीं होता।

Answer - 13 : -

(क)
जब आप स्मतल दर्पण के सामने खड़े होकर अपना दायाँ हाथ हिलाते हैं तो आपको प्रतिबिम्ब का बायाँ हाथ हिलता हुआ दिखायी देता है। इस घटना को पाश्र्ववर्तन कहते है।

(ख) 
अंग्रेजी वर्णमाला के ग्यारह अक्षरों (Ahimotuvwxy) के समतल दर्पण में बने प्रतिबिंबों का पार्श्व परिवर्तन प्रतीत नहीं होता।

Question - 14 : -
यदि आपतन कोण का मान 30° है, परावर्तन कोण का मान ज्ञात कीजिए।

Answer - 14 : -

आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। अतः परावर्तन कोण = 30° है।

Question - 15 : -
यदि आपतित किरण व समतल दर्पण के बीच बनने वाला कोण 60° तो परावर्तन कोण का मान कितना होगा ?

Answer - 15 : -

∠i + 60° = 90°
∠i = 90° – 60° = 30°
∠i = 30°
परावर्तन कोण का मान 30° होगा।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×