Question -
Answer -
आमसभा- साधारण जनता का एक सम्मेलन को आम सभा कहते हैं।
भारत के राज्य- भारत में 28 राज्य हैं। इन सभी राज्यों का क्षेत्रफल और जनसंख्या बराबर नहीं है।
निर्वाचन क्षेत्र- इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से है, जहाँ रहने वाले सभी मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। उदाहरण के लिए यह कोई पंचायत का वार्ड या वह क्षेत्र हो सकता है, जो विधान सभा सदस्य चुनता है।
बहुमत- इसका अर्थ ऐसी स्थिति से है, जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हों। इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है।
सत्तारूढ़ दल- जिस दल की सरकार कायम रहती है उसे सत्तारूढ़ दल कहते हैं।
विरोधी दल- इसका तात्पर्य उन चुने हुए प्रतिनिधियों से है, जो सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं हैं और जिनकी भूमिका सरकारी निर्णयों और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचार के लिए नए मुद्दे उठाने की होती है।