Question -
Answer -
भारत में कई आधारों पर लोगों की गरिमा को चोट पहुँचाई जाती है। दिल्ली जैसे शहर में पूर्वांचल से (बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड) आने वाले लोगों को बिहारी कहकर संबोधित किया जाता है। यह संबोधन व्यंग्य का प्रतीक है। यह शब्द बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के लोगों के लिए ही संबोधन नहीं किया जाता बल्कि दिल्ली में भी किसी व्यक्ति को अपमानित करना होता है तो उसे बिहारी शब्द से संबोधित करके अपमानित करते हैं। ऐसी स्थिति में मुझे यह महसूस होता है कि भारतीयों में सबसे बड़ी कमी यही है कि वे अपनी कमी को नहीं देखते बल्कि दूसरे की कमी को देखकर व्यंग्य करते हैं। यही कारण है कि हमारे देश के पास पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन हम पिछड़े हुए हैं।