Question -
Answer -
हमारे देश में कई तरह की विविधता है। इन विविधताओं में जाति, भाषा, धर्म, लिंग, क्षेत्र और संस्कृति प्रमुख है। इन विविधताओं के कारण देश में कुछ लोग एक-दूसरे से भेदभाव करते हैं। इस भेदभाव का मुख्य कारण संकीर्ण मानसिकता और शिक्षा का अभाव है। यदि हम अंसारी दंपति की जगह होते और हमें रहने के लिए इस कारण जगह नहीं मिलती, क्योंकि कुछ पड़ोसी हमारे धर्म के कारण हमारे पास नहीं रहना चाहते हैं तो हम निम्न गतिविधि को करते
1. अपने पड़ोसी को समझाने का प्रयास करते।
2. अपने मकान मालिक को उनके अनुकूल रहने का भरोसा दिलाते।
3. हम अपने अच्छे विचारों को उनके सामने रखते।