MENU

Chapter 4 लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना Solutions

Question - 11 : - अगर आपके घर में या आस-पास, घर के कामों में मदद करने वाली कोई महिला है तो उनसे बात कीजिए और उनके बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश कीजिए कि उनके घर में और कौन-कौन हैं? वे क्या करते हैं? उनका घर कहाँ है? वे रोज कितने घंटे तक काम करती हैं? वे कितना कमा लेती हैं? इन सारे विवरणों को शामिल कर, एक छोटी-सी कहानी लिखिए। 

Answer - 11 : - हमारे पड़ोस में एक महिला घर के कामों में मदद करने के लिए आती है। उसका नाम राजेश्वरी है। उसके पाँच बच्चे हैं। उसका पति सब्जी बेचने का काम करता है। उसके पाँच बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियाँ है। उसके पति का नाम सोमेश्वर है। राजेश्वरी का घर दिल्ली के उपनगर गोकुलपुरी के नाले पर स्थित झोपड़पट्टी में है। राजेश्वरी प्रतिदिन 16 घंटे काम करती है, जिसमें आठ घंटे अपने घर पर काम करती है। और आठ घंटे दूसरे के घरों पर काम करती है। आठ घंटे दूसरे के घरों पर काम करने पर उसे 1800 रुपये मिलता है। उसका पति सब्जी बेचकर 3000 से लेकर 3500 रुपये तक कमा लेता है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×