MENU
Question -

रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बताइए एवं भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बताइए।



Answer -

रोपण कृषि की विशेषताएँ/गुण/लक्षण रोपण कृषि की प्रमुख विशेषताएँ/गुण/लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. रोपण कृषि बड़े-बड़े आकार के फार्मों पर की जाती है।
  2. इस कृषि में अधिक पूँजी निवेश, उच्च प्रबन्धन एवं वैज्ञानिक तकनीकियों का प्रयोग किया जाता है।
  3. इस कृषि से उत्पादित अधिकांश भाग निर्यात कर दिया जाता है।
  4. इस प्रकार की कृषि में एक फसल के उत्पादन पर ही अधिक जोर दिया जाता है।
  5. इस कृषि में वैज्ञानिक विधियों, मशीनों, उर्वरक आदि का प्रयोग होता है।
  6. इस कृषि में कुशल श्रमिक कार्य करते हैं। ये श्रमिक स्थानीय होते हैं। कुछ प्रदेशों में दास श्रमिक भी कार्य करते हैं।
  7. बाजारों एवं कृषि बागानों को सुचारु रूप से जोड़ने के लिए कुशल व सस्ते परिवहन का प्रयोग किया जाता है।
  8. यह लाभ प्राप्त करने वाली वृहद् उत्पादन प्रणाली है जिसका विकास यूरोपीय लोगों द्वारा विश्व के अनेक औपनिवेशिक देशों में किया गया है।
  9. यह कृषि मुख्य रूप से उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में की जाती है।
विभिन्न देशों में उगाई जाने वाली प्रमुख रोपण फसलें

क्र०सं०

देश का नाम

प्रमुख रोपण फसल

1.

भारत

चाय

2.

श्रीलंका

चाय

3.

मलयेशिया

रबड़

4.

ब्राजील

कॉफी

5.

पश्चिमी द्वीप समूह

गन्ना एवं केला

6.

पश्चिमी अफ्रीका

कॉफी एवं कोको

7.

फिलीपीन्स

नारियल गन्ना


Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×