MENU
Question -

शैली चक्र के अनुसार प्रमुख प्रकार की शैलों के मध्य क्या सम्बन्ध होता है?



Answer -

शैली चक्र के अनुसार प्रमुख प्रकार की चट्टानें एक-दूसरे से निर्माण प्रक्रिया के अन्तर्गत सम्बन्धित होती हैं। शैली चक्र में पुरानी चट्टानें अपक्षय व अपरदन के कारकों द्वारा या आन्तरिक शक्ति के कारण परिवर्तित होकर नवीन रूप लेती रहती हैं। वास्तव में आग्नेय चट्टानें जिन्हें प्राथमिक चट्टानें कहते हैं से ही अन्य चट्टानों का निर्माण होता है। अतः सम्पूर्ण शैली चक्र इस चट्टान से ही संचालित होता है। 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिएप्रश्न (1) खनिज’ शब्द को परिभाषित करें एवं प्रमुख प्रकार के खनिजों के नाम लिखें। उत्तर-भूपर्पटी पर पाए जाने वाले तत्त्व प्रायः अलग-अलग नहीं मिलते, बल्कि सामान्यतः ये दूसरे तत्त्वों के साथ मिलाकर विभिन्न पदार्थों का निर्माण करते हैं। इन पदार्थों को खनिज कहा जाता है। दूसरे शब्दों, में खनिज एक ऐसा प्राकृतिक, अकार्बनिक तत्त्व है जिसमें एक क्रमबद्ध परमाणविक संरचना, निश्चित रासायनिक संघटन तथा भौतिक गुण-धर्म पाए जाते हैं। प्रमुख खनिज निम्नलिखित है

  1. फेलस्पार-इसमें सिलिका, ऑक्सीजन, सोडियम, पोटैशियम, कैल्सियम, ऐलुमिनियम आदि तत्त्व सम्मिलित हैं। चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
  2. क्वार्टज-इसमें सिलिका होता है। यह ग्रेनाइट का प्रमुख घटक है। यह एक कठोर एवं अघुलनशील खनिज है। इसका उपयोग रेडियो और राडार में होता है।
  3. पाइरॉक्सीन—इसमें कैल्सियम, मैग्नेशियम, आयरन और सिलिका सम्मिलित हैं। यह सामान्यतया उल्का पिण्ड में पाया जाता है।
  4. एम्फीबोल-इसमें पृथ्वी के भूपृष्ठ का 70% भाग निर्मित हुआ है। इसका उपयोग एस्बेस्टस । उद्योग में होता है।
  5. माइका-इसमें पोटैशियम, ऐलुमिनियम, मैग्नेशियम, लौह, सिलिका आदि सम्मिलित हैं। माइका का उपयोग विद्युत उपकरणों में किया जाता है।
  6. इनके अतिरिक्त क्लोराइट, कैलसाइट, मैग्नेटाइट आदि अन्य प्रमुख खनिज हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×