MENU
Question -

इस काल की इटली की वास्तुकला और इस्लामी वास्तुकला की विशिष्टताओं की तुलना कीजिए।



Answer -

15वीं सदी में रोम नगर को अत्यन्त भव्य रूप में तैयार किया गया। वास्तुकला की इस शैली को ‘क्लासिकी’ कहा गया। क्लासिकी वास्तुविद् भवनों में चित्र बनाते, मूर्ति बनाते तथा अनेक प्रकार की आकृतियाँ उकेरते थे। इटली की वास्तुकला की प्रमुख विशेषता थी– भव्य गोलाकार गुम्बद, भवनों की आन्तरिक सजावट, गोल मेहराबदार दरवाजे आदि। दूसरी ओर अरब वास्तुकला भी अपने चरम पर थी। विशाल भवनों में बल्ब के आकार जैसे—गुम्बद, छोटी मीनारें, घोड़े के खुरों के आकार के मेहराब और मरोड़दार स्तम्भ देखते ही बनते थे। इटली और अरब की वास्तुकला तुलनात्मक दृष्टि से लगभगे समान ही प्रतीत होती थी।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×