MENU
Question -

निम्नलिखित की सूत्रगुणता (ploidy) बताइए मॉस की प्रथम तन्तुक कोशिका, द्विबीजपत्री के प्राथमिक भ्रूणपोष का केन्द्रक, मॉस की पत्तियों की कोशिका, फर्न के प्रोथैलस की कोशिकाएँ, मारकेंशिया की जेमा कोशिका, एकबीजपत्री की मेरिस्टेम कोशिका, लिवरवर्ट के अण्डाशय तथा फर्न के युग्मनज।



Answer -

इनकी सूत्रगुणता निम्नवत् है
1. मॉस की प्रथम तन्तुक कोशिका – अगुणित (Haploid-X)
2. द्विबीजपत्री के प्राथमिक भ्रूणपोष का केन्द्रक – त्रिगुणित (Triploid-3X)
3. मॉस की पत्तियों की कोशिका – अगुणित (Haploid-X)
4. फर्न के प्रोथैलस की कोशिकाएँ – अगुणित (Haploid-X)
5. मारकेंशियां की जेमा कोशिका – अगुणित (Haploid-X)
6. एकबीजपत्री की मेरिस्टेम कोशिका – द्विगुणित (Diploid-2X)
7. लिवरवर्ट का अण्डाशय – अगुणित (Haploid-X)
8. फर्न का युग्मनज  – द्विगुणित (Diploid-2X)

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×