MENU
Question -

आप अर्थशास्त्र का अध्ययन क्यों करना चाहते हैं? कारण बताइए।



Answer -

हम अर्थशास्त्र का अध्ययन निम्नलिखित कारणों से करना चाहते हैं

  1. अर्थशास्त्र के अध्ययन से ज्ञान में वृद्धि होती है, तर्क शक्ति बढ़ती है और दृष्टिकोण विस्तृत एवं वैज्ञानिक हो जाता है।
  2. अर्थशास्त्र के अध्ययन से चुनाव योग्यता में वृद्धि होती है और हम आवश्यक तथा अनावश्यक आवश्यकताओं में भेद करने में समर्थ हो जाते हैं।
  3. पारिवारिक बजट बनाकर हम विवेकपूर्ण ढंग से व्यय करना सीख जाते हैं। इससे हमें अधिकतम सन्तुष्टि प्राप्त होती है।
  4. न्यूनतम लागत पर अधिकतम उत्पादन कैसे किया जाए, इसको ज्ञान हमें, अर्थशास्त्र के अध्ययन से प्राप्त होता है।
  5. अर्थशास्त्र के अध्ययन से हमें देश में जन-कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं का ज्ञान होता है।
  6. अर्थशास्त्र के अध्ययन से हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
  7. हमें देश में प्रचलित विभिन्न कुरीतियों एवं समस्याओं का ज्ञान होता है; जैसे–निर्धनता, बेरोजगारी, जनसंख्या में वृद्धि, अल्प-पोषण, जाति प्रथा, दहेज प्रथा, बाल-विवाह आदि। अर्थशास्त्र के अध्ययन से हमें इन समस्याओं के समाधान में सहायता मिलती है।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×