MENU
Question -

प्रतिदर्श, समष्टि तथा चर के दो-दो उदाहरण दें।



Answer -

प्रतिदर्श – प्रतिदर्श समष्टि के एक खण्ड या एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे सूचना प्राप्त की जा सकती है। एक आदर्श प्रतिदर्श सामान्यतः समष्टि से छोटा होता है।
उदाहरण –

  1. एक कॉलेज के 5000 विद्यार्थियों में से 500 विद्यार्थियों का चयन।
  2. एक गाँव के 700 कृषि-श्रमिकों में से अध्ययन के लिए 70 कृषि-श्रमिकों का चयन।
समष्टि – सांख्यिकी में समष्टि शब्द से तात्पर्य है-अध्ययन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मदों/इकाइयों की समग्रता।

उदाहरण –

  1. एक जिले के समस्त कृषि-श्रमिक।
  2. एक फैक्ट्री के समस्त मजदूर।
चर – वे मूल्य जिनका मान एक मद से दूसरे मद में बदलता रहता है और जो संख्यात्मक रूप में मापे जा सकते हैं, तब उन्हें चर कहा जाता है।

उदाहरण–

  1. प्रत्येक वर्ष खाद्यान्न उत्पादन।
  2. लोगों की आयु।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×