MENU
Question -

तकनीक और समाज में आए हुए बदलावों के बारे में बतलाइए जिनके चलते अठारहवीं सदी के यूरोप में उपन्यास पढ़ने वालों की संख्या में वृद्धि हुई।



Answer -

 18वीं सदी में तकनीक और समाज में कुछ ऐसे परिवर्तन आए जिनके कारण उपन्यास पढ़ने वालों की संख्या में वृद्धि हुई। ये परिवर्तन इस प्रकार थे

  1. तकनीकी सुधार के कारण छपाई के खर्चे में कमी आई जिससे उपन्यास अधिक संख्या में छपने लगे।
  2. परिवहन के साधनों के विस्तार के कारण पुस्तकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान हो गया। अतः उपन्यास आसानी से आम आदमी की पहुँच में आ गए।
  3. 1740 में ऐसे पुस्तकालय स्थापित किए गए जहाँ से किराये पर उपन्यासों को प्राप्त किया जा सकता था। अतः गरीब व्यक्ति के लिए इन्हें पढ़ना आसान हो गया।
  4. उपन्यासों में जो दुनिया रची जाती थी वह पाठकों को अधिक विश्वसनीय और सच नजर आती थी। अत: लोग इन्हें बड़ी रुचि के साथ पढ़ते थे और अपने आस-पास ऐसी ही काल्पनिक दुनिया की रचना करते थे। इससे उन्हें मानसिक संतोष मिलता था।
  5. उपन्यासों के माध्यम से समाज की समस्याओं को उठाया जाता था और अंत में उनका हल भी बताया जाता था। अतः लोगों ने अपने जीवन की समस्याओं, समाज सुधारकों ने समाज सुधार के उपायों तथा उद्योगपतियों ने औद्योगिकसमस्याओं को हल जानने के लिए इन्हें पढ़ना प्रारम्भ किया जिससे इसके पाठक वर्ग में वृद्धि हुई ।
  6. उपन्यास लेखन के बदलाव ने भी इसके पाठक वर्ग में वृद्धि की। पहले उपन्यास कुलीन वर्ग से जुड़े थे। जब इनमें आम लोगों की समस्याओं को उठाया गया तो आम व्यक्ति भी इन्हें पढ़ने में रुचि लेने लगे।
  7. 1836 में इंग्लैंड में उपन्यासों को समाचार पत्रों में धारावाहिक के रूप में छापा जाने लगा। इसमें चार्ल्स डिकेन्स का ‘पिकविक पेपर्स’ सबसे पहले छपा। इससे पाठकों को रहस्य का मज़ा आने लगा, वे आपस में चरित्रों पर चर्चा करने लगे और हफ्ता-दर-हफ्ता उनकी कहानियों के साथ जीने लगे।
  8. महिलाओं (उच्च व संपन्न वर्ग) में शिक्षा प्रसार के कारण जब उनमें उपन्यास पठन की रुचि जागृत हुई तो इससे भी उपन्यास के पाठक वर्ग में वृद्धि हुई।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×