MENU

Chapter 4 कार्बन और इसके यौगिक (Carbon and Its Compounds) Solutions

Question - 11 : - ऑक्सीकारक क्या हैं?

Answer - 11 : - ऑक्सीकारक वे पदार्थ होते हैं, जो ऑक्सीजन प्रदान करते हैं या हाइड्रोजन हटाकर उपचयित करते हैं। जैसे- अम्लीय K2CrO7 तथा क्षारीय KMnO4 ऑक्सीकारक हैं, जो एथेनॉल को ऑक्सीजन प्रदान कर एथेनॉइक अम्ल में बदल देता है। [अभिक्रिया के लिए खंड 4.3, का प्र०-1 देखें।]

Question - 12 : - क्या आप डिटरजेंट का उपयोग कर बता सकते हैं कि कोई जल कठोर है अथवा नहीं?

Answer - 12 : - नहीं क्योंकि डिटरजेंट (अपमार्जक) कठोर जल एवं मृदु जल दोनों के साथ आसानी से झाग बनाते हैं। अतएव जल की कठोरता की पहचान संभव नहीं होगी।

Question - 13 : - लोग विभिन्न प्रकार से कपड़े धोते हैं। सामान्यतः साबुन लगाने के बाद लोग कपड़े को पत्थर पर पटकते हैं, डंडे से पीटते हैं, ब्रुश से रगड़ते हैं या वाशिंग मशीन से कपड़े रगड़े जाते हैं। कपड़ा साफ़ करने के लिए उसे रगड़ने की क्यों आवश्यकता होती है?

Answer - 13 : - साबुन के अणु लंबी श्रृंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के सोडियम एवं पोटैशियम लवण होते हैं। साबुन का आयनिक भाग जल में घुल जाता है, जबकि कार्बन श्रृंखला तेल में घुल जाती है। इस प्रकार साबुन के अणु मिसेली संरचना तैयार करते हैं। अणु का एक सिरा तेल कण की ओर तथा आयनिक सिरा बाहर की ओर होता है, जिसके कारण इमल्शन बनता है। जब कपड़ों को पत्थर पर पटकते हैं, रगड़ते हैं या डंडे से पीटते हैं तो तैलीय या ग्रीज मैल से युक्त मिसेल कपड़ों से हटकर पानी में चंली जाती है। अत: साबुन का मिसेल मैल को पानी में घुलाने में मदद करता है और कपड़े साफ हो जाते हैं।

Question - 14 : - एथेन का आणविक सूत्र-C2H6 है। इसमें-
(a) 6
सहसंयोजक आबंध हैं।
(b) 7
सहसंयोजक आबंध हैं। |
(c) 8
सहसंयोजक आबंध हैं।
(d) 9
सहसंयोजक आबंध हैं।

Answer - 14 : - (b) 7 सहसंयोजक बंधन हैं।

Question - 15 : -
ब्यूटेनॉन चर्तु-कार्बन यौगिक है, जिसका प्रकार्यात्मक समूह
(a) कार्बोक्सिलिक अम्ल
(b) ऐल्डिहाइड
(C) कीटोन
(d) ऐल्कोहॉल

Answer - 15 : - (C) कीटोन

Question - 16 : -
खाना बनाते समय यदि बर्तन की तली बाहर से काली हो रही है, तो इसका मतलब है कि
(a) भोजन पूरी तरह नहीं पका है।
(b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है।
(C) ईंधन आई है।
(d) ईंधन पूरी तरह से जल रहा है।

Answer - 16 : - (b) ईधन पूरी तरह  से जल रहा है।

Question - 17 : - CH3CI में आबंध निर्माण का उपयोग कर सहसंयोजक आबंध की प्रकृति समझाइए।

Answer - 17 : - CH3CI में तीन एकल बंध कार्बन हाइड्रोजन परमाणुओं के बीच जुड़े होते हैं और एक एकल बंध कार्बन क्लोरीन के बीच होता है।
इस तरह कार्बन का अस्टक पूर्ण हो जाता है तथा प्रत्येक हाइड्रोजन के बाहरी कक्ष में भी 2 इलेक्ट्रॉन हो जाते हैं तथा Cl का भी अष्टक पूर्ण हो जाता है। अतः इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी द्वारा सहसंयोजक आबंध बनता है।

Question - 18 : -
इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए|
(a) एथेनॉइक अम्ल.
(b) H2S
(C) प्रोपेनोन
(d) F2

Answer - 18 : - (a) एथेनॉइक अम्ल (CH3COOH)

Question - 19 : - समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए।

Answer - 19 : -

कार्बनिक यौगिकों की ऐसी श्रेणी जिसकी संरचना तथा रासायनिक गुणों में समानता हो तथा किन्हीं दो लगातार यौगिकों के बीच (-CH2-) इकाई और आणविक द्रव्यमान में 14u का अंतर हो समजातीय श्रेणी कहलाता है।

  • समजातीय श्रेणी को एक खास सामान्य सूत्र द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।
  • इसमें एक ही प्रकार के प्रकार्यात्मक समूह  होते हैं; जैसे- CH3OH, C2H5OH, C3H7OH तथा C4H9OH के रासायनिक गुणधर्मों में

अत्यधिक समानता है तथा इनमें (-CH2-) का अंतर है और (-OH) प्रकार्यात्मक समूह हैं। | इन्हें CnH2n+1-OH] सामान्य सूत्र द्वारा व्यक्त किया जा सकता है।

Question - 20 : - भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथनॉल एवं एथनॉइक अम्ल में आप कैसे अंतर करेंगे?

Answer - 20 : - (a) भौतिक गुणों में अंतर-


(b) रासायनिक गुणों में अंतर

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×