MENU

Chapter 2 अम्ल, क्षार एवं लवण (Acids, Bases and Salts) Solutions

Question - 11 : - ताजे दूध के pH का मान 6 होता है | दही बन जाने पर pH के मान में क्या परिवर्तन होगा ? अपना उत्तर समझाइए।

Answer - 11 : - ताजे दूध के pH का मान 6 होता है | दही बनने की प्रक्रिया में लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है | इसलिए दही के pH का मान 6 से कम होगा |

Question - 12 : -
एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है |
(a) ताजा दूध के pH का मान 6 से बदल कर थोडा क्षारीय क्यों बना देता है ?
(b) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है ?

Answer - 12 : -

(a) ताजा दूध के pH का मान 6 से बदल कर थोडा क्षारीय इसलिए बना देता है क्योंकि दूध में उपस्थित लैक्टोबेसिलस जीवाण दुध को अम्लीय बना देता है | दुध में इसलिए बेकिंग सोडा मिलाया जाता है ताकि दूध लंबे समय क्षारीय बना रहे जिससे यह लम्बे समय तक बना रहे |

(b) इस दूध को दही बनने में अधिक समय इसलिए लगता है क्योकि इस प्रक्रिया में बना लैक्टिक अम्ल ताजे दूध में मिला क्षारक (बेकिंग सोडा) को पहले उदासीन करता है फिर इसे अम्ल में बदल देता है जिसके कारण दही बनता है।

Question - 13 : - प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? इसकी व्याख्या कीजिए |

Answer - 13 : - प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को आर्द्र - रोधी बर्तन में इसलिए रखा जाना चाहिए क्योंकि यह आर्द्रता की उपस्थिति में जल को अवशोषित कर ठोस पदार्थ जिप्सम बनाती है जिसके कारण इसमें जल के साथ मिलकर जमने का गुण नष्ट हो जाता है |

Question - 14 : - उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? दो उद्धरण दीजिए।

Answer - 14 : - वह अभिक्रिया जिसमे क्षारक एवं अम्ल अभिक्रिया कर जल एवं लवण का निर्माण करते है इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है इस अभिक्रिया में अम्ल तथा क्षारक एक दुसरे के प्रभाव को खत्म कर या उदासीन बना देते है।

Question - 15 : - धोने का सोडा एवं बेकिंग सोडा के दो - दो प्रमुख उपयोग बताइए | .

Answer - 15 : -

धोने का सोडा के उपयोग :
(1) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग काँच, साबुन एवं कागज उद्यगो में होता है।
(2) इसका उपयोग बोरेक्स जेसे सोडियम योगिक के उत्पादन में होता है।
(3) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग घरों में साफ - सफाई के लिए होता है |
(4) जल की स्थाई कठोरता को हटाने के लिए इसका उपयोग होता है।

बेकिंग सोडा के उपयोग :
(1) बेकिंग सोडा का उपयोग खाने कि चीजो को मुलायम , स्पंजी एवं खस्ता बनाने के लिए किया जाता है |
(2) बेकिंग सोडा के क्षारिय होने के करण ये पेट में अम्ल की मात्रा की अधिकता को कम या उदासीन करके राहत पहुचाने के लिए उपयोग किया जाता है।
(3) कभी - कभी इसका उपयोग खाने को शीघ्रता से पकाने के लिए भी किया जाता है |
(4) इसका उपयोग सोडा - अम्ल अग्निशामक में भी किया जाता है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×