MENU

Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Solutions

Question - 11 : -
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
दो दशक पहले की तुलना में भारतीय खरीददारों के पास वस्तुओं के अधिक विकल्प हैं। यह…………….‘की प्रक्रिया से नजदीक से जुड़ा हुआ है। अनेक दूसरे देशों में उत्पादित वस्तुओं को भारत के बाजारों में बेचा जा रहा है। इसका अर्थ है कि अन्य देशों के साथः………………बढ़ रहा है। इससे भी आगे भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उत्पादित ब्रांडों की बढ़ती संख्या हम बाजारों में देखते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारत में निवेश कर रही हैं क्योंकि………………: । जबकि बाज़ार में उपभोक्ताओं के लिए अधिक विकल्प इसलिए बढ़ते……….और…………के प्रभाव का अर्थ है। उत्पादकों के बीच अधिकतम:…………….।

Answer - 11 : -

वैश्वीकरण, विदेशी व्यापार, यहाँ उन्हें उचित परिस्थितियाँ मिल रही हैं, जैसे—बड़ा बाजार, सस्ते श्रमिक आदि, निर्यात,
उदारीकरण, प्रतिस्पर्धा।

Question - 12 : -
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

(क) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ छोटे उत्पादकों से सस्ते दरों                                   (अ) मोटर गाड़ियों पर खरीदती हैं।
(ख) आयात पर कर और कोटा का उपयोग, व्यापार                                    (ब) कपड़ा, जूते-चप्पल, खेल के सामान नियमन के लिए किया जाता है।
(ग) विदेशों में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियाँ।                                    (स) कॉल सेंटर
(घ) आई०टी० ने सेवाओं के उत्पादन के प्रसार में सहायता की है।                   (द) टाटा मोटर्स, इंफोसिस, रैनबैक्सी
(ङ) अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने उत्पादन करने के लिए निवेश किया है।         (य) व्यापार अवरोधक







Answer - 12 : - (क) ब 

(ख) य
(ग) द 
(घ) स
(ङ) अ।।

Question - 13 : -
वैश्वीकरण के विगत दो दशकों में द्रुत आवागमन देखा गया है

(क) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और लोगों का
(ख) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेशों का
(ग) देशों के बीच वस्तुओं, निवेशों और लोगों का ।

Answer - 13 : - (क) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और लोगों का

Question - 14 : -
विश्व के देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश का सबसे अधिक सामान्य मार्ग है

(क) नए कारखानों की स्थापना
(ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना।
(ग) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना।

Answer - 14 : - (ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना।

Question - 15 : -
वैश्वीकरण ने जीवन-स्तर के सुधार में सहायता पहुँचाई है

(क) सभी लोगों के
(ख) विकसित देशों के लोगों के
(ग) विकसित देशों के श्रमिकों के
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer - 15 : - (ख) विकसित देशों के लोगों के

Question - 16 : - कुछ ब्रांडेड उत्पादों को लीजिए, जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं (साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ इत्यादि)। जाँच कीजिए कि इनमें से कौन-कौन बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उत्पादित हैं।

Answer - 16 : - विद्यार्थी इस परियोजना कार्य को स्वयं करें। वे समाचार-पत्रों, पुस्तकों, चित्रों, टेलीविजन, इंटरनेट से लाभ उठा सकते हैं।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×