MENU
Question -

वीर कुँवर सिंह के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया ?



Answer -

वीर कुँवर सिंह के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :-

(i) शूरवीर- कुँवर सिंह शुरवीर व्यक्ति थे। उनकी शूरवीरता ही थी कि उनके वृद्ध होने पर भी ‘आरा’ क्रान्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र था।

(ii) साहसी - वीर कुँवर सिंह एक साहसी व्यक्ति थे। इनका साहस ही था कि उन्होंने अंग्रेज़ों के दाँत खट्टे कर दिए थे।

(iii) बुद्धिमान एंवम चतुर - कुँवर सिंह एक बुद्धिमान एवम्‌ चतुर व्यक्ति थे अपनी चतुरता व सूझबूझ के कारण ही एक बार कुँवर सिंह जी को गंगा पार करनी थी पर अंग्रेज़ी सरकार उनके पीछे लगी थी। उनसे बचने के लिए उन्होंने ये अफ़वाह उड़ा दी कि वे बलिया से हाथियों पर अपनी सेना के साथ नदी पार करेंगे परन्तु किया इसका उल्टा उन्होंने शिवराजपुर से नदी पार कर ली और अंग्रेज़ो को मूर्ख बना दिया था। छापामार युद्ध में तो उनका कोई सानी नहीं था।

(iv) दानवीर व दयालु - कुँवर सिंह स्वभाव से दानवीर व दयालु प्रवृति के थे उनकी स्वयं की माली हालत ठीक नहीं थी परन्तु फिर भी वे निर्धन व्यक्तियों की मदद किया करते थे उन्होंने उनको मार्गों, कुओं व तालाबों का निर्माण करवाया था।

(v) उदार एवं सवेंदनशील - कुँवर सिंह जी की सेना में हर धर्म के व्यक्ति थे, इब्राहीम खाँ और किफ़ायत हुसैन, उनकी सेना में उच्च पदों पर नियुक्त थे। वे हर धर्म का सम्मान किया करते थे, उन्होंने पाठशाला और मकतब दोनों का ही निर्माण करवाया था।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×