MENU
Question -

लेखिका को नीलकंठ की कौन-कौन सी चेष्टाएँ बहुत भाती थीं?



Answer -

लेखिका को नीलकंठ की निम्नलिखित चेष्टाएँ बहुत भाती थीं उदाहरण के लिए –

(1) नीलकंठ वर्षा ऋतु के समय जब अपने इंद्रधनुष के गुच्छे के समान पखों को मंडलाकार बनाकर नाचता और राधा उसका साथ देती। वो मनोहारी दृश्य देखकर लेखिका मंत्रमुग्ध हो जाती थी। लेखिका कहती है – नीलकंठ जाने कैसे यह भाँप गया था कि उसका नृत्य मुझें बहुत भाता था। बस जब भी लेखिका उसके समक्ष होती तो नृत्य-भंगिमा की मुद्रा में खड़ा हो जाता। नीलकंठ की लेखिका को प्रसन्न करने की चेष्टा, लेखिका को बहुत पसन्द था।

(2) लेखिका के अनुसार नीलकंठ की चोंच के प्रहार ने साँप के दो टुकड़े कर दिए थे परन्तु जब वह लेखिका के हाथ से भुने चने खाता तो लेखिका को तनिक भी हानि नहीं पहुँचाता था।

(3) नीलकंठ का दयालु स्वभाव व सबकी रक्षा करने की चेष्टा आदि लेखिका को बहुत प्रिय थी।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×