MENU

Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Solutions

Question - 11 : -
शब्दरूपी अंकुर फूटने से कवि का क्या तात्पर्य है ?

Answer - 11 : -

कवि कहता है कि जिस प्रकार खेत में बीज पड़ने के कुछ दिनों बाद उसमें अंकुर फूटने लगते हैं, उसी प्रकार विचाररूपी दिस अंड्रफ्ट लातेहैं। यहाकविता कर्मक पाहताचणहै इसाके बाद हारवना अनास्वाप – ग्रहण करती है।

Question - 12 : -
कविता लुटने पर भी क्यों नहीं मिटती या खत्म होती?

Answer - 12 : -

यहाँ’लुटने से’ आशय बाँटने से है। कविता का आस्वादन अनेक पाठक करते हैं। इसके बावजूद यह खत्म नहीं होती क्योंकि कविता जितने अधिक लोगों तक पहुँचती है उतना ही अधिक उस पर चिंतन किया जाता है। वह शाश्वत हो जाती है।

Question - 13 : -
‘अंधड़’ से क्या तात्पर्य है?

Answer - 13 : -

‘अंधड़’ भावनात्मक आवेग है। काव्य-रचना अचानक किसी प्रेरणा से होती है। कवि के मन में भावनाएँ होती हैं। जिस भी विचार का आवेग अधिक होता है, उसी विचार की रचना अपना स्वरूप ग्रहण करती है।

Question - 14 : -
‘बीज यल गया विब्लोप ‘ से क्या तात्पर्य है?

Answer - 14 : -

इसका अर्थ यह है कि जब तक कवि के मन में कविता का मूल भाव पूर्णतया समा नहीं जाता, तब तक वह निजता (अह) से मुक्त नहीं हो सकता। कविता तभी सफल मानी जाती है, जब वह समग्र मानव-जाति की भावना को व्यक्त करती है। कविता को सार्वजनिक बनाने के लिए कवि का अहं नष्ट होना आवश्यक है।

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×