MENU
Question -

लेखक ने कलाकृति और रस के संदर्भ में किसे श्रेयस्कर माना है और क्यों? क्या आप कुछ ऐसे उदाहरण दे सकते हैं जहाँ कई रस साथ-साथ आए हों?



Answer -

लेखक ने कलाकृति और रस के संदर्भ में ‘रस’ को श्रेयस्कर माना है। उसके अनुसार कलाकृति के आनंद को केवल अनुभव किया जा सकता है लेकिन रस तो साक्षात् आनंद है। जो एक बार हृदय में अवस्थित हो जाए तो असीम बन जाता है। फिर किसी अन्य वस्तु की कोई आवश्यकता नहीं रहती। कुछ रस कलाकृति के साथ आते हैं जो अपेक्षा से अधिक श्रेष्ठ होते हैं। कई रस एक साथ आए हों इससे संबंधित उदाहरण इस प्रकार हैं –
“वह अपनी माँ की लाडला था। माँ उसे बहुत प्यार करती, दुलारती। दुर्भाग्यवश पढ़ने-लिखने के बाद भी उसे नौकरी न मिली। वह धक्के खाता रहा। एक दिन नौकरी की तलाश में जाते हुए उसका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उसकी दोनों टाँग जाती रही। अब वह बूढ़ी माँ पर आश्रित हो गया।”
इस घटना में वात्सल्य, करुणा, शांत, भयानक आदि रसों की अभिव्यंजना हुई है।
“राहुल संजना को बहुत चाहता था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब शादी की बाद चली तो संजना के पिता ने इंकार कर दिया। राहुल गम में डूबकर शराब पीने लगा। एक दिन इसी शराबी हालत में एक ट्रक ने उसके परखच्चे उड़ा दिए और वह मर गया। यह खबर सुनकर संजना भी पागल हो गई। वह विधवा का सा जीवन जीने लगी। जीवन भर शादी न करने का उसने निर्णय ले लिया।”
इस घटना में श्रृंगार रस के दोनों पक्षों का चित्रण हुआ है। साथ ही करुणा और वीभत्स रस भी आए हैं।

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×