MENU
Question -

एक त्रिभुज ΔABC की रचना कीजिए, जिसमें AB = 6 सेमी, AC = 6 सेमी और ∠A = 90°, त्रिभुज XYZ की रचना कीजिए जिसमें XY = 6 सेमी, ∠X = 90° और ∠Y = 45° क्या दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हैं?



Answer -

रचना – 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड AB खींचा। बिन्दु A पर चाँदा की। सहायता से 90° कोण बनाती हुई 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड AC खींचा।
बिन्दु C और B को मिलाया। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज है।
रचना – 6 सेमी लम्बाई का रेखाखण्ड XY खींचा। बिन्दु X पर चॉदा की सहायता से 90° कोण बनाती हुई एक रेखा खींची और बिन्दु Y पर चॉदा की सहायता से 45° कोण बनाती हुई एक रेखा खींची।
जो बिन्दु Z पर मिलती हैं।
ΔXYZ अभीष्ट त्रिभुज है।
ΔABC तथा ΔXYZ में
CA = ZX = 6 सेमी
AB = XY = 6 सेमी
∠CAB = ∠ZXY = 90°
∠ABC = ∠XYZ = 45°
ΔABC = ΔXYZ

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×