MENU
Question -

(a) एक विद्यालय के कक्षा 6 में 100 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें 40 लड़के तथा शेष लड़कियाँ हैं। ज्ञात कीजिए।
(i) लड़के और लड़कियों की संख्या का अनुपात।
(ii) लड़कों की संख्या और कुल बच्चों की संख्या में अनुपात।
(b) एक विद्यालय में 200 बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें से 60 बच्चे प्रदूषित जल पीने से बीमार पड़ गए, तो स्वस्थ और बीमार बच्चों की संख्या में अनुपात ज्ञात कीजिए।



Answer -

(a) 
(i)
 लड़के और लड़कियों की संख्या का अनुपात।
विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या = 100
विद्यालय में लड़कों की संख्या = 40
अतः विद्यालय में लड़कियों की संख्या = 100 – 40 = 60
लड़के तथा लड़कियों की संख्या का अनुपात = 40 : 60 = 2 : 3
(ii) 
लड़कों तथा कुल बच्चों की संख्या का अनुपात = 40 : 100 = 2 : 5

(b) 
विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या = 200
बीमार बच्चों की संख्या = 60
स्वस्थ बच्चों की संख्या = 200 – 60 = 140
स्वस्थ और बीमार बच्चों की संख्या का अनुपात = 140 : 60 = 7 : 3

Comment(S)

Show all Coment

Leave a Comment

Free - Previous Years Question Papers
Any questions? Ask us!
×